16 साल पहले जनता से वोट मांग चुके है निरहुआ, वीडियो वायरल!

0

भोजपुरी सिनेमा की शान दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। हाल ही में सांसद मनोज तिवारी और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा। आज पूरी ​दुनिया में जो नाम ‘निरहुआ’ ने कमाया है उसका सारा श्रेय उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास को जाता है।

ऐसे हुई शुरुआत-

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले दिनेश लाल का जन्म गाजीपुर जिले के टंडवा गांव में पैदा हुए थे। बचपन से ही दिनेश लाल की संगीत में खास रूचि थी। लेकिन जब 2001 में उनके 2 एल्बम ‘बुढ़वा में दम बा’ और ‘मलाई खाए बुढ़वा’ आए तो उनका नाम को पहचाना जाने लगा। लोगों ने उनके गानों को खूब पसंद किया। इसके बाद साल 2003 में उनका एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ आया। इस गाने की बदौलत निरहुआ सुपरहिट हुए। आज की तारीख में वह भोजपुरी सिनेमा का मजबूत स्तंभ है।

‘निरहुआ सटल रहे’ का गाना सोशल मीडिया पर वायरल-

उनके सुपरहिट एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ का एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गाने के बोल है ‘आवते चुनाव आई गइने नेता जी…’ इस गाने में ​दिनेश लाल नेता जी बनकर जनता से चुनावी वादे करते नजर आ रहे है। गाने में जनता से वोट अपील करते हुए निरहुआ पिछली गलतियों को सुधारने का वादा भी कर रहे है। गाने में उनका साथ दिया है खूशबू राज ने।

आप भी देखिये ‘निरहुआ’ का ये अंदाज़-

एक्टर कैसे बने ‘निरहुआ’-

2005 में जब वो मुंबई पहुंचे तो उन्होंने एक डायरेक्टर के कहने पर उन्होंने फिल्म ‘चलत मुसाफिर मोह लियो रे’ के 2 गाने गाए। इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग भी की। फिल्म सुपरहिट रही और उसके बाद उन्हें सपोर्टिंग रोल ऑफर होने लगे। लेकिन दिनेश लाल को तो लीड हीरो बनना था। इसके बाद ​उनकी फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ आई।

इसके बाद निरहुआ टाइटल से कई फिल्में आईं। जैसे ‘निरहुआ चलल ससुराल’, ‘निरहुआ बनन डॉन’, ​’निरहुआ हिंदुस्तानी’। आज की तारीख में निरहुआ भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा पेड एक्टर्स में से एक है। 2016 में उन्हें भोजपुरी फिल्मों में योगदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘भारती सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: BJP लहर है, कोई पाताल से भी लड़ेगा तो जीत पक्की : रवि किशन

यह भी पढ़ें: दिनेश लाल की ‘निरहुआ हिंदुस्तानी-3’ ने यू-ट्यूब पर उड़ाया गरदा

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More