निरहुआ के लिए ​​आजमगढ़ की सड़कों पर उतरे भोजपुरी सितारे

0

उत्तर प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट आजमगढ़ में 12 मई को चुनाव होना है। ऐसे में जाहिर है कि प्रचार-प्रसार में तेजी होगी। यहां से भोजपुरी के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ बीजेपी की ओर से खड़े हैं। उनको सामने समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव है।

आजमगढ़ सीट पर ज्यादातर सपा-बसपा का कब्जा रहा है। 2014 में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने जीत हासिल की थी। 2019 में उनके बेटे अखिलेश यादव को सपा ने मैदान में उतारा है। निरहुआ यहां जीत हासिल करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

इस चुनावी जंग में वह अकेले नहीं है। उनके साथ उनके भोजपुरिया सिनेमा के साथियों का भी साथ मिल रहा है। इसी क्रम में निरहुआ के समर्थन में भोजपुरी अभिनेता संजय पांडे और मनोज टाइगर ने घर-घर जाकर लोगों से वोट अपील कर रहे हैं। मालूम हो कि संजय पांडे और मनोज टाइगर आजमगढ़ से हैं।

यह फिल्मी सितारें अपनी शूटिंग छोड़कर इन दिनों आजमगढ़ में डेरा डाले हुए हैं। गांव, कस्बा, खेत-खलिहान जाकर भाजपा प्रत्याशी निरहुआ के लिए वोट मांग रहे।

इन दोनों कलाकारों के लिए यह संसदीय क्षेत्र इनके घर जैसे है। इसके अलावा सुशील सिंह और अन्य भोजपुरी कलाकार अपने निरहुआ की कामयाबी के लिए जी-जान से जुटें हैं।

यह भी पढ़ें: फिर ‘निरहुआ’ बनेंगे रिक्शावाला, इस अंदाज में नामांकन करेंगे दाखिल

यह भी पढ़ें: भोजपुरी के विकास के लिए काम कर रही योगी सरकार

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More