देखें, निरहुआ और अंजना का ‘रोमांस इन लिफ्ट’

0

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और अंजना सिंह का किसिंग वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो भोजपुरी फिल्म ‘जिगर’ का है। इस वीडियो में निरहुआ अंजना सिंह को लिफ्ट में किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

निरहुआ और अंजना की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा में काफी पंसद की जाती है। एक ओर जहां निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार हैं वहीं दूसरी तरफ अंजना सिंह भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट अभिनेत्रियों में एक हैं।

जुबली स्टार हैं निरहुआ-

भोजपुरी ​इंडस्ट्री में निरहुआ जुबली स्टार के नाम से भी खासे पॉपुलर हैं। साल 2012 में वह बिग बॉस ​6 में भी दिखाई दिए थे।

2004 में दिनेश लाल का एक भोजपुरी एलबम ‘निरहुआ सटल रहे’ आया था। इस एलबम को इतनी जबरदस्त कामयाबी मिली कि उन्होंने अपने नाम के आगे निरहुआ जोड़ लिया।

2008 में ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म की कामयाबी के बाद निरहुआ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

भोजपुरी सिनेमा में उन्होंने ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’, ‘बम-बम बोल रहा है काशी का बॉर्डर’ और ‘निरहुआ चलल लंदन’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी है।

सबसे मंहगी एक्ट्रेस हैं अंजना सिंह-

अंजना सिंह भोजपुरी जगत की सबसे मंहगी एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। वह इस इंडस्ट्री की सबसे हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री कही जाती हैं।

यह भी पढ़ें: ‘मेरा मर्द मना किया है’ सॉन्ग पर कल्लू की टीकटॉक मस्ती, जरा देखिए तो…

यह भी पढ़ें: देखें, ‘क्रेक फाइटर’ में निधी झा संग पवन सिंह का रोमांस

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More