निरहुआ और आम्रपाली पहुंचे ‘बाटी चोखा रेस्टोरेंट’ : पहले की शूटिंग, फिर चखा देसी खाने का स्वाद
भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आज एक चर्चित नाम है। उनकी फिल्में बड़े पर्दे पर धूम मचाती रहती है। सोशल मीडिया पर भी अपने गानों के चलते निरहुआ छाए रहते है।
निरहुआ की जोड़ी आम्रपाली के साथ सबसे ज्यादा जंचती है। दोनों की केमिस्ट्री बहुत धांसू है। दोनों की फिल्में और गाने फैंस को खूब पसंद आते है। आम्रपाली हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं।
हाल ही में दोनों एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी के बाटी चोखा रेंस्टोरेंट पहुंचे। यहां दोनों ने एक गाने की शूटिंग की। इस भोजपुरी गाने को रेस्टोरेंट के अंदर फिल्माया गया।
इस दौरान निरहुआ काफी हैंडसम दिख रहे थे जबकि आम्रपाली की क्यूटनेस से किसी की नजर ही नहीं हट रही थी। रेस्टोरेंट के अंदर अलग अलग एंगल से इस गाने की शूटिंग की गई।
इसके बाद निरहुआ और आम्रपाली समेत पूरी क्रू ने रेस्टोरेंट में पूर्वांचल की मशहूर बाटी चोखा का स्वाद भी चखा। इसे चखकर लोग रेस्टोरेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।
बाटी-चोखा बिहार का राष्ट्रीय व्यंजन है जिसमें बाटी तथा चोखे दो अलग-अलग व्यंजनों के साथ-साथ खाने को कहते हैं।
यह बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के विशेषकर ज्यादा लोकप्रिय है। हालांकि देश के कई कोने से इसे बड़े प्यार और स्वाद के साथ खाया जाता है।
यह भी पढ़ें: बाटी-चोखा की बीस साल की मेहनत रंग लायी, सीएम योगी ने विधानसभा में की तारीफ
यह भी पढ़ें: एक ही स्टेज पर नजर आए भोजपुरी के सुपरस्टार्स, खूब हुई मस्ती, देखें वायरल वीडियो
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]