होली के बहाने निरहुआ ने ‘अखिलेश यादव’ को समझाया 2022 का समीकरण, Video वायरल

0

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आए दिन अपने गानों और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन​ दिनों उनका एक ‘पॉलिटिकल’ गाना सोशल मीडिया पर छाया है।

इस गाने में नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, लालू यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत कई अन्य नेताओं का जिक्र किया गया है।

यही नहीं इसमें असदुद्दीन ओवैसी, अल्लाह हू अकबर, जय श्री राम, राम मंदिर निर्माण और नारा-ए-तकदीर को भी शामिल किया गया है।

इस गाने के माध्यम से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव का समीकरण समझाते दिख रहे हैं।

इस गाने को प्यारे लाल यादव ने लिखा है और आशीष वर्मा ने इसका म्यूजिक दिया है। गाने के बोल है ‘बुरा न मानो होली है’। गाने को निरहुआ ने ही गाया है। यह गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

यह भी पढ़ें: Raja Raja Kareja Mein Samaja : इस गाने के बिना अधूरी है भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री

यह भी पढ़ें: तापमान बढ़ा रहा आम्रपाली-निरहुआ का यह भोजपुरी गाना, आप भी देखें Video

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More