स्टेज परफॉर्मेंस करते हुए निक ने प्रियंका को बोला ‘I Love You’, शरमा गईं देसी गर्ल

0

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कमेस्ट्री के हर जगह चर्चे रहते हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

निक जोनस एक शो में परफॉर्म कर रहे हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां क्राउड में सबसे आगे थीं। निक इस वीडियो में प्रियंका को लेकर अनोखे अंदाज में अपने प्यार का इजहार करते नजर आ रहे हैं।

ये रहा वायरल वीडियो-

इस वीडियो में निक स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। इस बीच वो अपने वाइफ प्रियंका को आई लव यू कहते हैं। इसके बाद निक जोनस पहले प्रियंका की मां की तरफ आते हैं और फिर अपनी वाइफ से मिलते हैं।

इस तरह प्रियंका और निक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए है। वैसे भी अक्सर दोनों जब भी साथ आते हैं तो इनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। इस वीडियो को उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है।

यह भी पढ़ें: पिंक कारपेट पर ये लुक लेकर पहुंची प्रियंका चोपड़ा

यह भी पढ़ें: बार्बी से बोल्ड बनी दीपिका पादुकोण

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More