नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ से हालात खराब, 43 की मौत

0

नेपाल में भारी बारिश के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 43 हो गई है, जबकि बारिश के कारण हुए हादसों में 20 लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा 24 लोग अब भी लापता हैं।

गुरुवार से लगातार भारी बारिश के कारण नेपाल की कई नदियों में बाढ़ आ गई है और भूस्खलन की भी घटनाएं सामने आई हैं। लगातार हो रही बारिश से आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

नेपाल का तराई क्षेत्र सैलाब से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। तराई क्षेत्र में 100 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है और हजारों की संख्या में लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है।

बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई राजमार्गो पर आवाजाही पूरी तरह से बंद हैं। महोत्तरी जिले के बर्दीबास नगरपालिका में शनिवार को पूर्वी-पश्चिम राजमार्ग पर पानी भरने की वजह से एक पुल बह गया था, जिसके बाद से राजमार्ग पर यातयात ठप्प है।

इस बीच, नेपाल पुलिस, आर्मी  और क्षेत्रीय प्रशासनिक अधिकारी भी राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं। अभी तक बाढ़ प्रभावित इलाकों से 1100 लोगों को बचाया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: मानसूनी बारिश से तर हुआ उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें: असम : बाढ़ की स्थिति हुई गंभीर, 9 लाख लोग प्रभावित

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More