यूपी-उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर का निधन
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर का निधन हो गया। उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृतक घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हृदय की गति रुकने से हुई।
साउथ दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी को साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में लाया हुआ मृत घोषित किया गया।
बीते साल ही हुई थी शादी-
रोहित ने जनवरी 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। पिछले साल अप्रैल में रोहित की सगाई मध्य प्रदेश की अपूर्वा शुक्ला से हुई थी।
रोहित और अपूर्वा की सगाई रोहित के दिल्ली स्थित आवास पर हुई थी। मई में रोहित और अपूर्वा परिणय सूत्र में बंध गए थे।
हाल ही में हुआ था एनडी तिवारी का निधन-
बीते साल 18 अक्टूबर को नारायण दत्त तिवारी का भी निधन हो गया था। इसी दिन एनडी तिवारी का जन्मदिन भी होता है।
यह भी पढ़ें: 92वें जन्मदिन पर पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने ली आखिरी सांस
यह भी पढ़ें: गोवा के सीएम मनोहर पर्रिंकर का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)