पीएम मोदी का इशारा, 2024 में फिर लड़ेंगे चुनाव

0

राज्यसभा में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए। मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में जवाब दे रहे थे। मोदी ने आयुष्मान योजना का जिक्र करते हुए विपक्ष से कहा कि आप इसकी आलोचना ना करें। वे बोले कि 2024 के लिए नए काम लेकर जाने वाला हूं।

मोदी ने कहा- आयुष्मान भारत योजना का 30 लाख लोगों ने लाभ उठाया। अगर कोई कमी है तो आप मेरा ध्यान उस ओर आकर्षित करिए। इस योजना को जितना मजबूत हम बनाएंगे, उतना ही हम गरीब को और ज्यादा गरीब होने से बचा पाएंगे। अगर गरीब मध्यमवर्ग की ओर बढ़ने के लिए नींव बना रहा है, कदम रख रहा है और फिर घर में एक बीमारी आई तो उसकी 20 साल की मेहनत पानी में चली जाती है। हम मानवता का काम कर रहे हैं। अब आयुष्मान योजना का क्रेडिट मोदी ले जाएगा इसलिए आलोचना करना ठीक नहीं। अब मिल गया क्रेडिट। चुनाव का नतीजा आ गया। अब काम करो। 2024 के लिए नए काम लेकर जाने वाला हूं, आप चिंता मत करिए।

कांग्रेस ना जीत पचा पाती है, ना हार स्वीकार कर पाती है- मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि कोई नेता जनादेश का अपमान करता है तो दुख होता है। मोदी ने कहा कि सदन में कुछ नेता कहते हैं कि भाजपा और उसके सहयोगी जीत गए, लेकिन देश और लोकतंत्र हार गया। ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मतदाताओं के फैसले पर सवाल क्यों उठाए जाते हैं? क्या वायनाड में हिंदुस्तान हार गया? क्या रायबरेली में हिंदुस्तान हार गया है? क्या अमेठी में हिंदुस्तान हार गया है? यानी कांग्रेस हारी तो देश हार गया।

Also Read : मोदी को वोट दिया है तो यहां क्या करने आए हो ? : कर्नाटक सीएम

‘आजाद जी कुछ दिन तो गुजरात में गुजारिए’

मोदी ने कहा, ”यहां पर सरदार साहब को याद किया गया। हम भी मानते हैं सरदार साहब पहले प्रधानमंत्री होते तो जम्मू-कश्मीर समस्या ना होती, जो हालत गांवों की है, वो ना होती। उन्होंने रियासतों को एक किया, ये तथ्य कोई नहीं मिटा सकता। कांग्रेस के लिए उन्होंने जीवन खपा दिया, शुद्ध कांग्रेसी थे। गुजरात में चुनाव होता है, तो सरदार साहब पोस्टर में दिखते हैं। देश में चुनाव होता है तो कहीं नहीं दिखते हैं। मैं आग्रह करता हूं कि हमने दुनिया का सबसे बड़ा स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी बनाया, आप एक बार जाइए श्रद्धा सुमन तो अर्पित करिए। आजादजी कुछ दिन तो गुजारिए गुजरात में।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More