हिमालय की रहस्यमयी वादियां, यहां नहीं होती किसी की मौत, जानें क्या है सच्चाई ?

0

जीवन का एक परम सत्य है, ‘इस संसार में जो आया है, उसे एक न एक दिन जाना ही पड़ता है।’ जन्म लिए हुए व्यक्ति की मृत्यु निश्चित है। इस संसार में अमरत्व किसी को भी प्राप्त नहीं है, लेकिन आज हम आपको उस एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है जहां लोगों की मृत्यु नहीं होती। यहां के लोग अमर है।

ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि तिब्बती, बौद्ध और प्राचीन ग्रथों-कथाओं में इस जिक्र किया गया है।

लगभग 2400 किलोमीटर की लंबाई में फैली यह जगह हिमालय में है। जी हां, वेदों, पुराणों और कई उपन्यासों में इस बात का जिक्र किया गया है कि हिमालय में एक ऐसी जगह है जहां रहने वाले लोग अमर हैं।

नहीं बढ़ती यहां के लोगों की उम्र-

mystical place 1

इस रहस्यमयी शहर में रहने वाले निवासियों की उम्र नहीं बढ़ती है। वक्त मानों इनके लिए थम सा गया है। मान्यताओं के अनुसार, समय-समय पर इस दुनिया से लोग इंसानी दुनिया में आते हैं और इससे मानव दुनिया में उथल-पुथल मच जाती है। कई बड़े बदलाव भी होते हैं।

कलियुग के अवतार भगवान कल्कि देव के भविष्यवाणी में भी इस शहर का जिक्र है। ऐसा माना जाता है कि कल्कि देव के गुरु इसी शहर में हैं। यही रहकर वह उनके जन्म की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

हर धर्म कथा में इस शहर का जिक्र अलग-अलग नामों से किया गया है जैसे कि सांभल या फिर शांगरी-ला। ऐसा कहा जाता है कि युधिष्ठिर अपने जीवन के अंतिम क्षणों में अपने परिवार संग इसी शहर में आ गए थे।

आसान नहीं इस शहर को ढूंढ-

mystical place 2

हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इस शहर को ढूंढ पाना आसान नहीं है। मैपिंग टेक और नेविगेशन सिस्टम की मदद से भी इस जगह को आज तक ट्रेस कर पाना संभव नहीं हो सका है।

शाायद आम इंसान की पहुंच से काफी दूर है सिद्धाश्रम। भले ही एक सामान्य इंसान इनकी दुनिया में नहीं पहुंच पाता हो, लेकिन सांभल के लोगों ने समय-समय पर इंसान की दुनिया में हस्तक्षेप कर चुके हैं और इससे मानव जीवन में कई सारे परिवर्तन भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें: भारत का सबसे रहस्यमय दरवाजा, ‘नाग पाशम’ मंत्रों से किया गया बंद; खुल तो आएगी प्रलय !

यह भी पढ़ें: यहीं से जाता है पाताल का रास्ता, दफन है कलयुग के अंत का रहस्य

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More