घर से निकले तो होगी FIR की डिलीवरी

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए यूपी पुलिस तत्पर है। इसके लिए योगी के प्रदेश में पुलिस ने अब एफआईआर की होम डिलिवरी शुरू कर दी है।

0

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए यूपी पुलिस तत्पर है। इसके लिए योगी के प्रदेश में पुलिस ने अब एफआईआर की होम डिलिवरी शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव शुक्रवार को कुछ ऐसा ही ऐलान करते नजर आए।

मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव ने खुद मुहल्लों में पहुंच। यहां उन्होंने ऐलान किया कि कई दिनों से समझाने के बाद भी लोग मान नहीं रहे हैं, इसलिए अब जो बाहर मिला, उसका वीडियो बनाकर, एफआईआर दर्ज की जाएगी और उसके घर पर उसे सौंपी जाएगी। यही नहीं जो एफआईआर नहीं लेंगे, उनके घरों पर इसे चस्पा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कोरोना : पुलिस के मददगार बने कैदी!

पूरे देश में लॉकडाउन-

एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि गली के सभी लोग ध्यान दें। 8 दिन हो गए आप सभी लोगों को प्यार से समझाते हुए, बताते हुए कि ये लॉकडाउन आप लोगों की सेहत के लिए है। पूरे देश में लगा हुआ है। अपने घरों में रहिए, लेकिन आप नहीं मान रहे हैं।

पुलिस आती है तो आप घर में घुस जाते हैं, फिर बाहर आ जाते हैं। जैसे हम कोई आपकी जान के दुश्मन हैं। हम चौबीस घंटे क्यों घूम रहे हैं? इसीलिए घूम रहे हैं न कि पूरे विश्व में कोरोना की समस्या है। हजारों लोग पूरी दुनिया में मर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: नोएडा: दिख रहा है पुलिस-प्रशासन का टीमवर्क, टूटेगा कोरोना की चेन

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More