अब मुसलमान खुद बनवाएंगे राम मंदिर, लगा रहे जय श्री राम के नारे

0

अयोध्या में उस वक्त नजारा देखने वाला था जब सैकड़ों मुस्लिम युवक एक साथ अयोध्या में जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। देखने वाले हैरान हो गए कि आखिर ये हो क्या रहे है? दरअसल, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के कार्यकर्ता जो कई जिलों से अयोध्या पहुंचे थे, वो लोग मंदिर निर्माण के लिए देश के मुस्लिम भाइयों से आह्वान  कर रहे थे और जोर-जोर से नारा लगा रहे थे-मुसलमानों हक और ईमान के साथ आओ, श्री राम मंदिर का निर्माण कराओ।

मंदिर निर्माण के लिए नारे लगानेवाले ट्रक में 3,000 ईंटें लेकर भी आये थे। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का यह जत्था ईंटों के साथ अधिग्रहीत परिसर में विराजमान रामलला का दर्शन करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया।

कार सेवकों को नया घाट की तरफ भेज दिया गया। मुसलिम समुदाय के लोगों ने कहा कि वे लोग ईंट देकर मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहते हैं। लेकिन, उन्हें बताया गया कि मंदिर बंद है। इसके बाद इन लोगों ने विश्व हिंदू परिषद से संपर्क किया है।

Also read : ‘बाबरी मस्जिद को गिराने के लिए मैने कहा था’ : राम विलास वेदांती

 बाद में प्रशासन की सलाह पर सभी कारसेवक वहां से चले गये। इससे पहले मंच के कारसेवकों ने ईंट से भरे ट्रक को पूरे शहर में घुमाया। इन्होंने जोर-जोर से ‘जय श्रीराम’ के नारे भी लगाये।

मंदिर निर्माण के प्रति इन 50 से अधिक मुसलिम कारसेवकों का जुनून देख कर अयोध्या के लोग भी दंग थे। मंच के अध्यक्ष आजम खान ने बताया कि वे लखनऊ से आये हैं। उनका मकसद है राम मंदिर का निर्माण करवाना।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More