मुन्ना बजरंगी की हत्या भगवान का इंसाफ है : भाजपा विधायक

0

ये कहना गलत न होगा कि बैरिया से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादित बयानों से चोली दामन का साथ है। हमेशा से अपने विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा के ये विधायक इस बार फिर अपने बयान के चलते चर्चा में आ गए हैं।

भगवान के घर देर है मगर अंधेर नही है

भाजपा विधायक ने मुन्ना बजरंगी की हत्या मामले में खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कानून देर कर सकता है लेकिन भगवान ने न्याय किया। इसलिए बजंरगी की हत्या के लिए भगवान ने ही प्रेरित किया होगा। भाजपा विधायक ने कहा कि भगवान के घर देर है मगर अंधेर नही है।

सीजफायर उल्लघन मामले में बयान दिया था कि…

इसलिए कानून ने भले ही इंसाफ करने में देर कर दी हो लेकिन भगवान ने मुन्ना बजरंगी की हत्या का इशारा करके न्याय किया है। आपको बता दें कि भाजपा विधायक हमेशा से ही विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहते है। इससे पहले सुरेन्द्र सिंह ने सीजफायर उल्लघन मामले में बयान दिया था कि गोली का जवाब बोली नहीं गोली ही होती है।

Also Read :  जम्मू-कश्मीर : सेना के अगवा जवान की हत्या

पीएम मोदी रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार पार्टी क्यों नहीं देते इस सवाल का जवाब देते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि भारत में लाखों देश भक्त मुसलमान है। इसलिए सभी के पर्वों का आदर करना चाहिए पर जो मुसलमान देश में रहकर पाकिस्तान की चिंता करते हैं उन्हें शैतान समझकर गोली मार देना चाहिए।

तंज का जवाब देते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा था…

फिटनेस चैलेंज को लेकर पीएम मोदी के वीडियो पर राहुल के तंज का जवाब देते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि राहुल गांधी को राजनीति का टिटनेस हो गया है, ऐसे में राहुल को फिटनेस के बारे में क्या पता होगा।

राहुल राजनीतिक रूप से संक्रमित हो गए हैं।आपको बता दें कि बागपत के जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पूरे जेल महकमें में हड़कंप मच गया था। आनन फानन में जेलर समेत चार जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More