पहली बारिश में ही मायानगरी हुई पानी-पानी, जलभराव के कारण घंटों जाम में फंसे रहे लोग
महाराष्ट्र में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार सुबह मायानगरी और आसपास के इलाकों में जबरदस्त बारिश हुई। यह इस सीजन की जोरदार बारिश है। हालांकि इस बारिश से मुंबईवासियों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन इसके साथ ही आफत भी मिली है।
2km patch and 30 mns waiting .. why ? 20 mtrs water logging due to blocked drains … 🙄🙄 #MumbaiRains #BMC @mybmc pic.twitter.com/CISrKPaDIz
— Shruti (@shruti_tupkari) June 28, 2019
इस बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है जिसके कारण जाम लग रहा है। अंधेरी, वसई, धारावी, बोरिवली, कांदिवली समेत कई इलाकों में बारिश से जल जमाव हो गया है। ट्रैफिक रुक-रुककर चल रहा है।
#parksite #kailashcomplex pic.twitter.com/mcJ60LkJLT
— Shrikant (@_N3Xg3N_) June 28, 2019
कुछ घंटों की बारिश मुंबई में आफत बन जाती है। यहां एक-दो घंटों की बारिश से ही पानी भर जाता है और लोगों के लिए मुश्किलें पैदा होती रहती है। आम लोग लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें ट्वीट कर बीएमसी से सवाल कर रहे हैं।
जल्द दिल्ली पहुंचेगा मॉनसून-
बारिश के कारण मुंबई के तापमान में भी कमी आई है। फिलहाल मुंबई का तापमान 27 डिग्री के आस-पास पहुंच गया है। गुरुवार को स्काईमेट का अनुमान था कि अगले 48 घंटे में मुंबई में 100 मिमी तक बारिश होगी।
मॉनसून जुलाई के पहले हफ्ते में दिल्ली पहुंच सकता है। मौसम विभाग की मुताबिक अगले कुछ घंटों में लगातार तेज बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: लंबे इंतज़ार के बाद अच्छी खबर, अगले 24 घंटे में लखनऊ पहुंच सकता है मॉनसून
यह भी पढ़ें: प्री मानसून ने दी लखनऊवासियों को गर्मी से राहत
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)