रुकी मायानगरी की रफ़्तार, बारिश ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

0

मूसलाधार बारिश से मायानगरी मुंबई बेहाल हो गई है। हालात ये हैं कि बीते दो दिनों में ही 540 मिलीमीटर बारिश हुई है जो पिछले 10 सालों में सबसे ज़्यादा है। मौसम विभाग ने ठाणे और पालघर में आज से अगले तीन दिनों तक ‘बेहद भारी बारिश’ की आशंका जताई है। मुंबई के निचले इलाकों और मुम्बई खंड के मध्य रेलवे के उप-नगरों में मूसलाधार बारिश हो रही है।

भारी बारिश के बीच महाराष्ट्र के पुणे, कल्याण और मलाड में कल देर रात दर्दनाक हादसे हो गए। मलाड में कल एक दीवार गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई है। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिशें जारी हैं। उधर पुणे में भी दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। कल्याण में भी भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय उर्दू विद्यालय की दीवार ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की जयपुर मुंबई सेवा का विमान फ्लाइट लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। इस विमान में 167 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित है। इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई में कुछ स्थानों पर आज भी भारी बारिश की आशंका जताई है। अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

ग्रेटर मुंबई में आज सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राज्य सरकार ने लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की है। आज मुंबई में हाई टाइड की भी आंशका जताई गई है। राहत और बचाव कार्यों में नौसेना के जवान भी जुटे हुए हैं।

ज़बरदस्त बारिश से पानी सड़कों पर भर गया है, जिससे मुंबई की रफ़्तार थम सी गई है। कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर भी पानी भर गया है, जिससे ट्रेन यातायात पर भी असर पड़ा है। इसके अलावा खराब मौसम का हवाई सेवाओं पर भी असर दिखा है, जिसके चलते हवाई उड़ानों में मुसाफिरों को देरी का सामना करना पड़ा रहा है।

भारी बारिश के बावजूद मध्य रेलवे अपने रेल संचालनों को सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। बारिश के मद्देनज़र 54 उड़ानों में परिवर्तन किया गया है। लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते मुंबई शहर में सभी स्कूलों और कालेजों को एहतियातन आज बंद रखा रखा गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज बीएमसी के कार्यालय जाकर हालात का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: मुंबई की बारिश बनी आफत, हाई टाइड का अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें: हो जाइये सावधान, मुबंई में फैल रही है ये बीमारी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More