नहीं सुधर रही मुलायम सिंह की तबियत, आज होगी सर्जरी
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत नासाज है। गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में सपा मुखिया मुलायम की सर्जरी की जा सकती है।
सोमवार की शाम करीब 6 बजे तक अस्पताल से मुलायम सिंह यादव को डिस्चार्ज कर दिया गया। इस संबंध में यशोदा अस्पताल के डॉक्टर सुनील डागर का कहना है कि मुलायम सिंह यादव का मेडिकल टेस्ट किया गया और कुछ उपचार के बाद उन्हें घर के लिए भेज दिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज मुलायम के इसी अस्पताल में सिस्टोंथेरेपी लेजर ऑपरेशन किया जाएगा। पिछेल कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही है।
बता दें कि मुलायम सिंह यादव को यूरीन रुकने की दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। स्वास्थ्य सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से मुलायम सिंह की तबीयत ठीक नहीं है। इससे पहले उन्हें लखनऊ के एसजीपीजीआई के इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया था।
दरअसल मुलायम सिंह यादव को बढ़ते शुगर लेवल की शिकायत है। उनका अचानक शुगर लेवल बढ़ जाने के कारण उन्हें बार-बार अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: सदन में सबसे पीछे बैठे दिखे अखिलेश, पहली पंक्ति में मुलायम
यह भी पढ़ें: फिर अस्वस्थ हुए मुलायम सिंह यादव, SGPGI के इमरजेंसी-2 में किया गया परीक्षण
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)