फिर बिगड़ी मुलायम सिंह यादव की तबीयत, इलाज में जुटे डॉक्टर

0

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की एक बार अचानक तबियत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आई नेगेटिव-

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर का कहना है कि अस्पताल के न‍िदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताब‍िक मुलायम स‍िंह के गुरुवार को पेट दर्द होने लगा। दोपहर साढ़े बारह बजे उन्हें अस्पताल लाया गया।

यहां भर्ती कर कोरोना टेस्ट कराया गया। कोरोना रिपोर्ट नेगेटि‍व आई। मुलायम का अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट, यूर‍िन टेस्ट भी कराया गया है। उनको पेशाब में संक्रमण की समस्या है। इसका इलाज चल रहा है।

पहले भी हो चुके हैं अस्पताल में भर्ती-

आपको बता दें कि 80 वर्षीय सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कई महीनों से बीमार चल रहे हैं। उनके पेट में लगातार तकलीफ बनी है। इससे पहले उन्हें पेट में सूजन और दर्द होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।

जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया था। इसके बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव को याद आई 33 साल पुरानी दोस्ती, आजम के लिए करेंगे ये काम

यह भी पढ़ें: सपा की हैसियत बसपा से कहीं ज्यादा : मुलायम सिंह यादव

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More