बड़ी खबर: मुलायम सिंह यादव PGI की इमरजेंसी में भर्ती

0

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। मुलायम सिंह अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हैं और जानकारी के मुताबिक़ उनकी इलेक्ट्रोएन्सेफलोग्राम जांच हो रही है।

मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब: 

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से गठबंधन के प्रत्याशी और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को आज दिन में संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। एसजीपीजीआइ में उनकी इलेक्ट्रोएन्सेफलोग्राम (Electro Encephalo Gram) हो रही है।

हो रहीं जांचें: 

इसके बाद एमआरआइ भी होगी। सूत्रों के मुताबिक इसे रुटीन चेकअप बताया जा रहा है और उन्हें गेस्ट्रो और न्यूरो के डॉक्टर भी देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अखिलेश की रैली में BJP की शिकायत करने पहुंचा ‘उपद्रवी’, मची भगदड़

मैनपुरी से हैं मुलायम सिंह यादव प्रत्याशी: 

बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव 2019 में मैनपुरी से गठबंधन प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। वहां पर 23 अप्रैल को मतदान था। मुलायम सिंह यादव 23 अप्रैल को इटावा के सैफई में मतदान करने गए थे।

अस्वस्थ होने के चलते जनसभा को ज्यादा देर नहीं कर सके थे संबोधित:

इससे पहले 19 अप्रैल को मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के समर्थन में गठबंधन की चुनावी सभा आयोजित की गई थी। जिसमें मुलायम सिंह यादव के साथ बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख अजित सिंह भी थे। मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव अस्वस्थ होने के कारण अधिक देर तक जनसभा को संबोधित नहीं कर सके थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More