इटावा से बाहर हुए मुलायम!

0

हमेशा से अपने भाई मुलायम सिंह यादव के नाम के कसीदे पढ़ने वाले समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संरक्षक शिवपाल का भाई प्रेम लगता है अब कम होता जा रहा है। तभी तो समाजवादी पार्टी के क्षेत्र इटावा में सेक्युलर मोर्चा की होर्डिंग और बैनर से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को गायब कर दिया गया है।

सेक्युलर मोर्चा का इटावा में कार्यक्रम है, इसके चलते बैनर और होर्डिंग लगाए गए हैं। इन बैनर और होर्डिंग से मुलायम की फोटो को बाहर कर दिया गया है। सेक्युलर मोर्चा का अब तक इटावा में ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं हुआ जिसमें मुलायम की फोटो को शामिल न किया गया हो।

साइकिल रैली से चुनावी अभियान की शुरुआत की थी…

आापको बता दें कि हाल ही में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव के साथ एक कार्यक्रम में मंच सांझा किया था। दरअसल, समाजवादी पार्टी ने लोकसभा 2019 के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर साइकिल रैली से चुनावी अभियान की शुरुआत की थी।

Also Read :  PHOTOS : अपनी बोल्ड लुक फोटो शेयर करके तहलका मचा रही हैं सनी

इस दौरान पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और चाचा राम गोपाल यादव भी मौजूद थे। अखिलेश के साथ मुलायम का मंच सांझा करना और फिर शिवपाल यादव के बैनर होर्डिंग से उनकी तस्वीर के गायब हो जाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

पार्टी के झंडे में दी थी भाई मुलायम सिंह को जगह

अपनी अलग पार्टी बनाने के बाद शिवपाल ने पार्टी का झंडा जारी किया था। शिवपाल यादव ने अपने झंडे में सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव को जगह दी थी। झंडे में एक तरफ पार्टी संरक्षक शिवपाल यादव की फोटो लगी है।

झंडे में लाल रंग से समाजवादी सेक्युलर मोर्चा लिखा हुआ है तो दूसरी तरफ मुलायम सिंह यादव की फोटो लगाई है। साथ ही कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें पार्टी में स्थान भी दे सकते हैं। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार शिवपाल यादव मुलायम सिंह यादव को पार्टी का अध्यक्ष बना सकते थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More