सपा की हैसियत बसपा से कहीं ज्यादा : मुलायम सिंह यादव

0

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वहीं बाहर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुलायम सिंह यादव ने गठबंधन पर हमला बोला कहा कि सपा की हैसियत बसपा से ज्यादा है। सपा मुखिया ने सपा सुप्रीमों के काम काज पर सवाल उठाए।

कहा कि ऐसा गठबंधन कर लिया की आधी सीटें मिलीं। कहा कि अपनी पार्टी के लोग ही पार्टी को खत्म कर रहे हैं। सपा मुखिया ने कहा कि हमने तीन बार सरकार बनाई हम मुख्यमंत्री रहे रक्षामंत्री रहे मजबूत पार्टी थी। हम राजनीति नहीं कर रहे बल्कि जनता के सामने सच्चाई रख रहे हैं।

वहीं शिवपाल यादव के अलग पार्टी बनाए जाने पर सपा सुप्रीमो ने कहा कि चुनाव के दिन बहुत नहीं हैं अभी तक हमें कुछ लोगों ने नाम दिए हैं शिवपाल ने तो अलग पार्टी बना ली तो हमें दीजिए रामपाल को दीजिए हम दोनों मिलकर तय कर लेंगे कौन जीतेगा।

हमारी पार्टी के लोग मीडिया की उपेक्षा काफी करते हैं। सपा मुखिया ने कहा कि साथियों चुनाव के दिन बहुत कम रह गए हैं, एक तरह से माहौल को देखकर कहा जाए तो चुनाव शुरू हो चुका है, हमें भी अपनी पूरी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

मुलायम ने स्वीकार किया कि चुनाव की तैयारियों में बीजेपी हमसे आगे निकल गई है उसके नेता और पर्यवेक्षक जगह-जगह जा रहे है, जायजा ले रहे है। आप से अपील करने आए हैं सब छोड़ो शादी विवाह में भी जाओ तो सपा का प्रचार करो हम शादियों में भी प्रचार करते थे कहते थे हम साधु संत हैं क्या जो पार्टी का काम नही बताएंगे।

पार्टी में महिलाओं की हो रही है अनदेखी

सपा मुखिया ने कहा कि पार्टी में महिलाओं की अनदेखी की जा रही है। जब महिलाएं एक्टिव हो जाती हैं तो पार्टी जीतती है। पार्टी में महिलाओं की संख्या लगातार कम हो रही है। पहले महिलाएं 40-41 आती थीं आज 8 हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More