धोनी अभी नहीं लेंगे संन्यास, पहले पूरा करेंगे ये काम

0

विश्व कप 2019 में भारत के सफर खत्म होने के साथ ही भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलें तेज हो गई थी।

अब खबर है कि अगले माह वेस्टइंडीज दौरे के लिए धोनी टीम का हिस्सा नहीं है। इस खबर के बाद से उनके संन्यास लेने की चर्चा तेज हो गई है।

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी अभी क्रिकेट को अलविदा नहीं कहने वाले है। सबसे पहले वह अपना अधूरा काम पूरा करेंगे।

धोनी की जगह लेंगे ऋषभ-

वेस्टइंडीज दौरे के लिए धोनी तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए उपस्थित नहीं हैं। उनकी जगह ऋषभ पंत लेंगे।

जब तक ऋषभ पंत सेट नहीं हो जाते तब तक महेंद्र सिंह धोनी उन्हें ग्रुम करेंगे। बता दें कि ऋषभ पंत धोनी की जगह लेने की तैयारी कर रहे हैं।

हालांकि दिनेश कार्तिक पंत की तुलना में काफी अनुभवी है और वह टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

इस अक्टूबर में पंत 22 साल के हो जाएंगे और टीम को अगले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप खेलना है। उस समय तक उनकी उम्र 23 साल के करीब हो जाएगी।

ऋषभ पंत ने अपनी क्षमता भी दिखाई। सूत्रों की मानें तो इस बदलाव के लिए यह बिल्कुल सही समय है।

यह भी पढ़ें: भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत और जीवा धोनी बने ‘Partners in Crime’

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More