मध्य प्रदेश के मंत्री ऐदल सिंह कंसाना कोरोना पॉजिटिव

0

मध्य प्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी खुद कंसाना ने दी है। कंसाना ने शुक्रवार को बताया है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह भोपाल स्थित अपने शासकीय आवास में होम आइसोलेशन में रहकर स्वास्थ लाभ ले रहे हैं।

सम्पर्क में आये सभी लोगों से कंसाना का अनुरोध

कंसाना ने सम्पर्क में आये सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वे अपनी जांच अवश्य करवायें और चिकित्सक की सलाह के अनुसार स्वास्थ्य लाभ लें।

ज्ञात हो कि राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा कई मंत्री पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीं राज्य की विधानसभा के चालीस से ज्यादा विधायक भी संक्रमित हो चुके हैं। कई विधायक स्वस्थ भी हो चुके हैं, वहीं कई विधायकों का अस्पताल में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: भाजपा की पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दी कोसी रेल महासेतु की सौगात

यह भी पढ़ें: UP: कांग्रेस, बसपा के चुनावी समर में उतरने से दिलचस्प होगा मुकबला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More