Video : गैंगस्टर विकास दुबे का धमाकेदार डांस, ‘आपका क्या होगा जनाबे आली’

विकास की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उसका एक वीडिया वायरल हो रहा है।

0

एसटीएफ अधिकारियों के साथ शुक्रवार सुबह कथित मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल होने के बाद गैंगस्टर विकास दुबे ने दम तोड़ दिया। कथित तौर एक सड़क दुर्घटना के दौरान जब उसका वाहन पलट गया तो उसने भागने की कोशिश की, इसी दौरान वह मारा गया।

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दुर्दांत अपराधी विकास दुबे का शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद कानपुर नगर के भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विकास का डांस वीडियो हो रहा वायरल-

विकास की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उसका एक वीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गैंगस्टर विकास दुबे डांस करते दिख रहा है। यह पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की शादी का वीडियो बताया जा रहा है।

इस शादी में विकास दुबे जमकर नाचा था। 29 जून को अमर दुबे की शादी हुई थी। बता दें कि अमर दुबे चौबेपुर के विकरू गांव में हुए शूटआउट में शामिल था और विकास का राइट हैंड कहा जाता था। अमर पर 25 हजार का इनाम था।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: विकास दुबे एनकाउंटर के मामले में दिए गए जांच के आदेश

यह भी पढ़ें: कानपुर शूटआउट: पुलिस की गिरफ्त में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे की पत्नी और बेटा

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More