भोजपुरी सिनेमा की कौन सी ऑनस्क्रीन जोड़ी है आपकी पसंदीदा?

0

भोजपुरी सिनेमा के अपने अलग ही प्रशसंक है। आज कल भोजपुरी का दौर जारी है। महफ़िल शुरू भले ही योयो और बादशाह पर होती है लेकिन खत्म भोजपुरी गानों पर ठुमको के साथ ही की जाती है। ऐसे में कई भोजपुरी स्टार्स की जोड़ी भी है जो आपकी बहुत फेवरेट होती है, तो आज जानते हैं कि वो कौन सी भोजपुरी जोड़ी हैं जिसने प्रशसंकों के दिल पर कब्जा कर रखा है।

निरहुआ और आम्रपाली दूबे

पटना से पाकिस्तान, निरहुआ हिन्दुस्तानी, निरहुआ रिक्शेवाला, निरहुआ चला लंदन, आशिक आवारा और ऎसी ही कई सारी हित फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके दिनेश लाल यादव और आम्रपली दूबे की ओंस्कीन केमेस्ट्री शानदार है।

खेसारी लाल और काजल राघवानी

बलम जी लव यू,  हम हैं हिन्दुस्तानी, महंदी लगा कर रखना, दुल्हा गंगा पार के, नागदेव, संघर्ष और ऎसी ही तमाम जबर्दस्त फिल्मे एक साथ देने के बाद कुली नम्बर 1 में एक बार फिर प्रशंसक उन्हें एक साथ देख सकेंगे।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह

पवन राजा, सैंया सुपरस्टार और सत्या, इन तीन फिल्मों में अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने साथ काम किया। भले ही फिल्मों की गिनती कम हो लेकिन केमेस्ट्री जबर्दस्त रही। वहीं दोनों भोजपुरी वीडियो सोंग में साथ नजर आये जो भी काफी पसंद किये गये। इनमे सबसे ज्यादा सुपरहिट रहा ‘मर्द वाला रोल’

रितेश पाण्डेय और अक्षरा

रितेश पाण्डेय और अक्षरा सिंह की फिल्म ‘मजनूआ’ अभी रिलीज भी नहीं हुई और प्रशंसकों को उन्हें साथ देखने की उत्सुकता बढ़ चुकी है। दोनों की एक साथ कई फोटो साथ आने के बाद प्रशसंक उनकी फिल्म का इंतज़ार कर रहे है। हालाँकि रितेश और अक्षरा दोनों वीडियो सांग में एक साथ नजर आ चुके हैं।

पवन सिंह और निधि झा

पवन सिंह और निधि झा की केमेस्ट्री की सिजिलिंग केमेस्ट्री ‘गर्मी बा देहिया में’ के वीडियो सांग और क्रैक फाइटर, मंदिर वहीं बनायेंगे और सत्या जैसी फिल्मों में देखने को मिल रही है।

हमे काॅमेंट बॉक्स में बताये कि किस भोजपुरी जोड़ी को आप देखना चाहते हैं साथ, या किस जोड़ी की फिल्म का है आपको बेसब्री से इंतज़ार…..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More