स्पेन में 10 लाख के पार पहुंचा कोविड का आंकड़ा

0

स्पेन में 10 लाख से अधिक कोरोनावायरस मामले दर्ज किए गए हैं। देश इस आंकड़े को पार करने वाला पहला पश्चिमी यूरोपीय देश बन गया है। यह जानकारी अधिकारियों द्वारा जारी आंकड़ों से मिली।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, देश में बुधवार को बीते 24 घंटों की अवधि में कोविड-19 के 16,973 नए मामले और 156 मौतें दर्ज की गई हैं। देश में कोविड-19 का पहला मामला 31 जनवरी को आया था, जिसके बाद स्पेन में अब कुल 1,005,295 संक्रमण दर्ज किए गए हैं।

अमेरिका, भारत, ब्राजील, रूस और अर्जेंटीना के बाद दस लाख मामलों को दर्ज करने वाला स्पेन दुनिया का छठा देश है।

यूरोप में पिछले कुछ महीनों में नए संक्रमणों में वृद्धि देखी गई है। इस कारण सरकार पुन: सख्त नए नियमों को लागू कर रही है, ताकि प्रकोपों को नियंत्रित किया जा सके।

कोविड-19स्पेन में महामारी के फैलने के शुरुआती महीनों में देश काफी प्रभावित हुआ था और इससे निपटने के कुछ सख्त नियमों को लागू किया गया था।

हालांकि नए मामलों में गिरावट आने के बाद अधिकांश यूरोपीय देशों की तरह स्पेन ने भी अपने नियमों में ढील दी थी। साथ ही राजनेताओं ने संघर्षरत अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन को वापस पटरी पर लाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

हालांकि अगस्त के अंत से फिर से दैनिक नए मामलों की संख्या 10,000 से अधिक आने लगे।

स्पेन में कोविड-19 से कुल 34,366 मौतें दर्ज की गई हैं।

यह भी पढ़ें: पूरी दुनिया में 4 करोड़ हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, 11 लाख से अधिक की मौत

यह भी पढ़ें: भारत में कोरोना मामलों में गिरावट जारी, कुल संक्रमितों की संख्या 76 लाख के करीब

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More