जलपरी बनीं मोनालिसा, फैंस बोले – ‘SO HOT’

0

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसमें वो पानी के अंदर अदाएं दिखाती नजर आ रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में ‘मैरीमेड’ लिखा है।

इस तस्वीर में मोनालिसा ब्लैक ड्रेस में गजब ढा रहीं हैं। पानी में आग लगाती मोनालिसा को उनके फैंस देखकर बेहद एक्साइटेड हैं। मोना आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

किसी परिचय की मोहताज नहीं मोनालिसा-

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार और अब हिंदी सिनेमा में छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बना चुकी मोनालिसा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। मोनालिसा का रियल नेम अंतरा बिस्वास है। रियलिटी शो बिग बॉस से हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में कदम रखने वाली मोनालिसा के करोड़ों चाहने वाले हैं।

मोनालिसा मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली हैं। उनका जन्म कोलकाता में ही 21 नवंबर 1982 को हुआ था। उन्होंने अब तक न केवल भोजपुरी बल्कि हिंदी, बांग्ला, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।

मोनालिसा की है एक अलग पहचान-

भोजपुरी फिल्मों की सबसे हॉट और सेक्सी हिरोइन के रुप में मोनालिसा जानी जाती हैं। उनके बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज की वजह से उनकी अपनी एक अलग पहचान है।

यह भी पढ़ें: देखें: जब ऊंचाईयों पर पहुंचकर कुछ इस तरह इठलाती नजर आईं मोनालिसा 

यह भी पढ़ें: वाइट ड्रेस में मोनालिसा ने लूटा फैंस का दिल, देखें तस्वीरें

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More