मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों में लगाया बोल्‍डनेस का तड़का, अब इंडस्ट्री को कहा अश्लील

0

​भोजपुरी सिनेमा से नाम कमाने वाली मोनालिसा का कहना है कि इस इंडस्ट्री पर अश्लीलता का टैग लगा हुआ है। हालांकि अब बदलाव आए हैं।

भोजपुरी फिल्मों में बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली मोनालिसा ने कहा कि ​इस इंडस्ट्री पर अश्लीलता का टैग लग चुका है लेकिन उन्होंने कभी ऐसा काम नहीं किया। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि अब स्थितियां बदलीं हैं। यहां अब अच्छी फिल्में भी बनने लगी है।

इस इंटरव्यू में उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बेबाक राय रखी। उन्होंने इस बात को खारिज किया कि ​भोजपुरी सिनेमा में अश्लीलता को बढ़ाने में उनका भी योगदान है। हालांकि उन्होंने बोल्ड सीन देने की बात मानी लेकिन यह भी कहा कि वो कहानी की मांग रही है।

मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेस हैं मोनालिसा-

अंतरा बिस्वास उर्फ मोनालिसा ने 125 से अधिक भोजपुरी फिल्में की हैं। इसके अलावा मोनालिसा हिंदी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी दिखाई दी हैं।

वह 2016 में भारतीय शो बिग बॉस 10 की एक प्रतियोगी थीं। वह वर्तमान में स्टार प्लस की नज़र में मोहाना की नकारात्मक भूमिका निभा रही हैं। इस रोल के लिए उन्हें बहुत सराहना मिली है।

17 जनवरी 2017 को उन्होंने अपने प्रेमी भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेस है।

यह भी पढ़ें: कुछ इस तरह मस्ती में झूमीं मोनालिसा, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: स्विमिंग पूल में इस कदर निरहुआ के करीब आई मोनालिसा, Hot Video वायरल

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More