आर्टिकल 370 के बाद मोदी सरकार का अगला एजेंडा देगा पाक को झटका

0

सालों से भारत से जम्मू-कश्मीर को अलग करने वाला आर्टिकल 370 हटाकर मोदी सरकार को एक बड़ी उपलब्धि मिली है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार यहीं नहीं रुकने वाली। उनके अगले बड़ी एजेंडे में शामिल है पीओके, यानी पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर।

इस बारे में केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने बताते हुए कहा कि विश्व का रुख भारत के अनुकूल है। अब हमारा अगला अजेंडा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाना है। उन्होंने ये भी बताया, कश्मीर न तो बंद है और ना ही कर्फ्यू के साए में है, सिर्फ कुछ पाबंदियां हैं।

ऊधमपुर-कठुआ लोकसभा सीट से सांसद जितेंद्र सिंह ने बताया अगला एजेंडा:

ऊधमपुर-कठुआ लोकसभा सीट से चुनकर आने वाले जितेंद्र सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुद्दे पर कहा, ‘यह केवल मेरी या मेरी पार्टी की प्रतिबद्धता नहीं है बल्कि यह 1994 में पी. वी. नरसिंह राव के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा सर्वसम्मति से पारित संकल्प है। यह एक स्वीकार्य रुख है।’

ये भी पढ़ें: द ग्रेट खली ने दी पाकिस्तान को चुनौती, ‘पंगा मत लेना वर्ना….’

कश्मीर के हालातों पर दी जानकारी:

कश्मीर के हालातों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर में धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। इंटरनेट सेवा बंद रखने के बारे में उन्होंने कहा, ‘हम इसे जल्द से जल्द बहाल करना चाहते हैं। एक कोशिश की गई थी लेकिन सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो डाले जाने लगा और फैसले की दोबारा समीक्षा करनी पड़ी।’

पाक को दी चेतावनी:

वहीं पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आतंकियों द्वारा आम लोगों की हत्या के पीछे पाकिस्तान की साजिश है। उन्होंने पाक को चेतावनी दी कि पाक की मानसिकता है कि वह कुछ भी कर के बाख निकलेगा लेकिन वह बाख नहीं पायेगा। राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए आपको कीमत चुकानी होगी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More