हजारों की भीड़ में नाबालिग से हुआ रेप, किसी को भनक तक नहीं लगी

0

एक नाबालिग से हजारों की भीड़ की सामने रेप हुआ लेकिन किसी ने कुछ नहीं देखा। पीड़िता अपने दोस्तों के साथ समुद्र तट पर गई थी। वहीं मौजूद एक लड़के ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। मामला इंग्लैंड का बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 जुलाई को 15 वर्षीय रेप पीड़िता इंग्लैंड के बोर्नमाउथ शहर के एक बीच पर अपने दोस्तों के साथ गई थी। वहां उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई। बताया जा रहा है कि वह लड़का बोलचाल में पाकिस्तानी लग रहा था।

आरोपी पीड़िता को बातों में उलझाकर पानी में ले गया। जहां थोड़ी गहराई में पहुंचने के बाद उसने लड़की का बलात्कार किया। दिनदहाड़े हजारों लोगों की मौजूदगी में हुई इस वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी।

पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी लड़का कहीं गायब हो गया। पुलिस इस संबंध में एक 17 वर्षीय लड़के की तलाश कर रही है, जो संभवतः पाकिस्तानी है।

यह भी पढ़ें: दैनिक भास्कर के दफ्तरों पर इनकम टैक्स की रेड, टैक्स चोरी का आरोप

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी पर बोली मायावती, ‘BJP 2 हजार करोड़ रुपये का हिसाब दे

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More