लड़ाकू विमान मिग-29 क्रैश हुआ, पायलट सुरक्षित
भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-29 क्रैश हो गया है। घटना नवनशहर के रूरकी कलां गांव के पास हुई है। पता चला है कि विमान में तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह हादसा हुआ है। मामले की जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं।
हादसा शुक्रवार सुबह करीब पौने 11 बजे हुआ। विमान का पायलट पैराशूट के जरिये कूूूद गया। पायलट सुरक्षित है। हादसे का सही कारण क्या रहा, इसके बारे में विशेषज्ञ टीम के पहुंचने के बाद ही पता चल पाएगा।
खेतों में लग गई आग-
बताया जा रहा है कि मिग-29 ने सुबह 10.30 बजे जालंधर के आदमपुर स्टेशन से उड़ान भरी थी। विमान के क्रैश होने से खेतों में आग लग गई। अभी मौके पर पुलिस पहुंच गई है। भारतीय वायुसेना का कहना है कि मिग-29 विमान प्रशिक्षण मिशन पर था।
विमान में तकनीकी खराबी आई थी। पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया है। वह विमान को नियंत्रित करने में असमर्थ था। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।
यह भी पढ़ें: विमान में उड़ान के दौरान यात्रियों को मिलेगी इंटरनेट की सुविधा
यह भी पढ़ें: सुखोई में उड़ान भरने वाली पहली महिला रक्षामंत्री बनीं निर्मला सीतारमण
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]