मौसम : लखनऊ के लिए ऑरेंज एलर्ट, 2 जून तक आंधी-बारिश रहेगी जारी

देश में पहुंचा मॉनसून, शुरू हुई झमाझम बारिश

0
लखनऊ : Met Department के अनुसार कुछ दिनों पहले तक भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में पारे गिरावट देखी गई और बारिश के आसार बने हुए हैं। देश में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है।

डिप्रेशन बन सकता है

अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे मध्य-पूर्वी अरब सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है। अगले 48 घंटों में यह डिप्रेशन बन सकता है।
मौसम विभाग (Met Department) की जारी चेतावनी के मुताबिक 30 मई यानी आज शनिवार को भी पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक कई जगहों पर आंधी-बारिश का ज्यादा जोर रह सकता है। Met Department ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। बारिश की भी संभावना जताई है। साथ ही कुछ जगहों पर ओले पड़ने की भी संभावना बताई गई है।

यूपी में आंधी-बारिश जैसा मौसम

मौसम विभाग (Met Department) ने अनुमान लगाया है कि आंधी-बारिश का जैसा मौसम इस समय उत्तर प्रदेश में बना हुआ है, ऐसा 2 जून तक चलेगा। इस दौरान पूरे यूपी में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर मौसम ठंडा बना रहेगा। इस बीच बीती रात आए आंधी-पानी से कई जिलों में नुकसान भी हुआ है, जिसका डाटा सरकार जुटा रही है।

कई जिले प्रभावित

प्रदेश में चल रही तपिश तो जाती रही लेकिन, आंधी-बारिश की वजह से प्रदेश के कई जिले प्रभावित हुए हैं। आगरा में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इसी बीच Met Department ने ताजा अपडेट जारी किया है। Met Department की जारी चेतावनी के मुताबिक 30 मई यानी आज शनिवार को भी पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक कई जगहों पर आंधी-बारिश का ज्यादा जोर रह सकता है। Met Department ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। बारिश की भी संभावना जताई है। साथ ही कुछ जगहों पर ओले पड़ने की भी संभावना बताई गई है।

लखनऊ सहित 20 जिलों के लिए चेतावनी

Met Department के अनुसार आज दोपहर तक लखनऊ सहित लगभग 20 जिलों में फिर से मौसम बदल जाएगा। इनमें ब्रज क्षेत्र के अलावा रुहेलखंड और लखनऊ के आसपास के जिले शामिल रहेंगे। 31 मई को मौसम के रूख में थोड़ी नरमी आएगीं हवा की रफ्तार भी कम जाएगी। अभी तक के अनुमान के मुताबिक 2 जून तक आंधी-बारिश जारी रहेगी।
बता दें कि आंधी-बारिश से आगरा में बहुत नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक किसी दूसरे जिले से नुकसान की कोई सूचना नही आई है। सरकार ने सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है।

पारा हुआ धड़ाम

बदले मौसम की वजह से प्रदेश से तपिश विदा हो गयी है। शुक्रवार को दर्ज तापमान को देखें तो पता चलता है कि प्रदेश में सिर्फ 3 ही जिले ऐसे थे, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर था। ये जिले इटावा (43.8), बांदा (41) और झांसी (40.6) थे। बाकी किसी भी शहर में पारा 40 तक नहीं चढ़ सका। मुजफ्फरनगर में तो पारा 30 डिग्री तक आ गिरा है। ये सिलसिला जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में कोरोना बना काल, 1 लाख से ज्यादा मरे

यह भी पढ़ें: कोरोना ने मचाई तबाही, दुनियाभर में 3.55 लाख से अधिक मौत

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More