गठबंधन के भविष्य पर मायावती ने लगाया ब्रेक

0

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में यादव वोट सपा के साथ नहीं टिका और भीतरघात करते हुए भाजपा को ट्रांसफर हुआ। ऐसे में उत्तर प्रदेश में बसपा अकेले ही उपचुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा कि सपा से रिश्ता पूरी तरह खत्म नहीं हुआ, लेकिन जब उनके पास अपने ही वोट नहीं तो फिर साथ रहने का फायदा नहीं है।

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन टूटने की कगार पर है। इस बात की पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश में अकेले उपचुनाव लड़ने का फैसला किया है।

मंगलवार को मायावती ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने हमें इज्जत दी है। आगे उन्होंने कहा कि ये रिश्ते कभी खत्म नहीं होने वाले हैं लेकिन मैं राजनीतिक विवशता को नजरअंदाज नहीं कर सकती हूं।

मायावती ने आज फिर कहा कि समाजवादी पार्टी के बड़े और मजबूत नेता हार गए। सपा से भीतरघात हुआ है। गठबंधन के भविष्य पर बसपा सुप्रीमो ने कहा कि गठबंधन पर ब्रेक नहीं लगा है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ले कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे बहुत कुछ सोचने को मजबूर करते है। इस चुनाव में यादव समाज सपा के साथ नहीं रहा। महागठबंधन को यादव वोट नहीं मिला। डिंपल का हारना हमें बहुत कुछ सोचने पर मजबूर करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों में ईवीएम की भूमिका विवादित रही।

यह भी पढ़ें: मायावती ने दिए संकेत, टूट सकता है SP-BSP गठबंधन

यह भी पढ़ें: क्‍या यूपी में सपा-बसपा की राहें हुईं जुदा?

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More