राजस्थान और एमपी में कांग्रेस को समर्थन देंगी मायावती

0

बहुजन समाजपार्टी सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने कहा कि भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए राजस्थान और एमपी में कांग्रेस को समर्थन का ऐलान किया है। मायावती ने भाजपा पर हमलावर रवैया अपनाते हुए कहा कि जनता भाजपा से परेशान थी।

यही वजह रही कि जनता ने दिल पर पत्थर रख कर कांग्रेस को वोट दिया। भाजपा की गलत नीतियों का नतीजा है कि कांग्रेस को इसका फायदा मिला है। बीएसपी भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। जनता ने न चाहते हुए भी कांग्रेस को चुनना पड़ा।

कांग्रेस को मिला अजीत जोगी के बयान का लाभ  

बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि छत्तीसगढ़  में अजीत जोगी के बयान के कारण ही भाजपा का वोट कांग्रेस के खाते में चला गया। इसलिए कांग्रेस को समर्थन की जरुरत नही पड़ी। इसका लाभ कांग्रेस को मिला और भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा।

2019 के लिए पदाधिकारयों से की अपील

साथ ही बसपा सुप्रीमो ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की 2019 के चुनाव की तैयारी में जी जान से जुट जाए। ताकि 2019 में भी भाजपा की साख को जड़ से उखाड़ फेंकगे। पार्टी भाजपा सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

अखिलेश यादव ने भी किया समर्थन का ऐलान

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कांग्रेस का समर्थन का ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का समर्थन करेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More