अक्षय तृतीया से बुद्ध पूर्णिमा और ईद तक, इस महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत त्यौहार

0

अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से भले ही मई पांचवां महीना हो लेकिन हिंदू पंचांग और कैलेंडर के हिसाब से मई, हिंदू नव वर्ष का दूसरा महीना है जिसे हिंदी में वैशाख भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में वैसे भी व्रत-त्योहार का विशेष महत्व बताया गया है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, व्रत रखने से देवी देवताओं की कृपा प्राप्त होती है जिससे लोगों की सभी तकलीफें दूर हो जाती हैं और उनकी मनोकामना पूरी हो जाती है। स्कंद पुराण की मानें तो मई के महीने यानी वैशाख में आने वाले व्रत त्योहार को विधि पूर्वक करने से जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। मई 2021 में कौन-कौन से प्रमुख त्योहार आने वाले हैं, यहां देखें पूरी लिस्ट…

 

3 मई 2021, कालाष्टमी- काल भैरव को समर्पित है। हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दौरान कालाष्टमी मनायी जाती है और कालभैरव के भक्त साल की सभी कालाष्टमी के दिन उनकी पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं।

7 मई 2021, वरूथिनी एकादशी- हिन्दू पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी की तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है।

8 मई 2021, शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत- हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

9 मई 2021, मासिक शिवरात्रि- हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का तो महत्व माना ही जाता है जो साल में एक बार आती है लेकिन हर माह पड़ने वाली शिवरात्रि भी बहुत महत्व रखती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा शुभ फलदायी मानी जाती है।

यह भी पढ़ें : कोरोना: लगातार टूट रही पत्रकारों की सांस

11 मई 2021, दर्श अमावस्या, वैशाख अमावस्या- वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को वैशाख अमावस्या के नाम से जाना जाता है। अमावस्या के दिन धार्मिक कार्य, मंत्र जाप, पूजा-पाठ के साथ ही स्नान दान भी किया जाता है।

12 मई 2021, ईद उल-फितर- इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है ईद-उल-फितर जिसे ईद भी कहा जाता है। इस साल यह त्योहार 12-13 मई को मनाया जाएगा। यह त्योहार रमजान खत्म होने के बाद मनाया जाता है। इसे मीठी ईद के नाम से जाना जाता है।

14 मई 2021, परशुराम जयंती/अक्षय तृतीया- 14 मई को परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। भगवान परशुराम विष्णुजी के छठे अवतार और सात चिरंजीवी में एक हैं। अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन इनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। अक्षय तृतीया भी प्रमुख त्योहार है और इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

15 मई 2021, विनायक चतुर्थी- विनायक चतुर्थी 15 मई को है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है।

18 मई 2021, गंगा सप्तमी- हिन्दू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन गंगा स्वर्ग लोक से भगवान शिव शंकर की जटाओं में पहुंची थी इसलिए इस दिन को गंगा जयंती या गंगा सप्तमी के रूप में मनाया जाता है।

20 मई 2021, मासिक दुर्गाष्टमी- हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दौरान दुर्गाष्टमी का उपवास किया जाता है। इस दिन श्रद्धालु दुर्गा माता की पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं।

21 मई 2021, सीता नवमी- मान्यता है कि माता सीता का प्राकट्य वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इस पावन दिन को जानकी नवमी या सीता नवमी के नाम से जाना जाता है।

22 मई 2021, मोहिनी एकादशी- हिन्दू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोहिनी एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है।

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव : SC में UP सरकार और कोर्ट की तीखी बहस, सरकार ने रखी ये बातें

24 मई 2021, सोम प्रदोष व्रत- हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस बार प्रदोष का व्रत सोमवार को है इसलिए इसे सोम प्रदोष कहा जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

25 मई 2021, नरसिंह जयंती- भगवान नरसिंह विष्णुजी के चौथे अवतार हैं जिन्होंने हिरण्कश्यपु का वध किया था। हिन्दू पंचांग के अनुसार, नरसिंह जयंती हर साल वैशाख मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाई जाती है।

26 मई 2021, बुद्ध पूर्णिमा, बैसाख पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण- वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को वैशाख पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इसी दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। साथ ही इस दिन साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण भी है।

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More