मासिक राशिफल जुलाई 2020: जानिए इस महीने क्या कहते हैं आपके सितारे

0

साल 2020 का जुलाई महीना में ग्रहों की चाल कैसे होगी और इसका असर सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा। जुलाई के महीने में आपके लिए कौन-सा दिन शुभ और अशुभ रहेगा। इन सभी का ज्योतिषी विश्लेषण! July 2020 Horoscope

मेष– चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

1 जुलाई की रात्रि 8:56 बजे तक लाभ का सुयोग। 3 तक संकल्प विकल्प की स्थिति। 4 से 10 की रात्रि 10:55 बजे तक कठिनाइयों में कमी। नवसंदेश से खुशी। आय के नवीन स्रोत । तत्पश्चात 13 के दिन 11:14 बजे तक जीवन साथी से असहयोग। तदनन्तर 20 के दिन 3:29 बजे तक भौतिक सुख के निमित्त व्यय। जनकल्याण की ओर रुझान। धन लाभ। तदुपरान्त 22 की रात्रि 7:16 बजे तक बनी बनाई योजना अधूरी। 28 तक धनागम का मार्ग प्रशस्त । आत्मिक शांति की अनुभूति। 29 व 30 को समस्याओं से अशांति। 31 जुलाई को बकाये रकम की प्राप्ति ।

भाग्योदय टिप्स-

  • सोमवार के दिन मन्दिर में दूध दान करें।
  • घर में सबका मान-सम्मान करें।
  • देवी-देवताओं की पोशाक हर पर्यों पर बदलते रहना चाहिए। July 2020 Horoscope

वृषभ– ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

1 से 3 जुलाई तक सुसंदेश की प्राप्ति । बकाये धन की प्राप्ति। 4 व 5 को बने बनाये कार्यों में बाधा। 6 से 13 के दिन 11:14 बजे तक बकाये धन की प्राप्ति । वाद-विवाद समापन पर। बौद्धिक क्षमता का विकास। दाम्पत्य जीवन में मधुरता। तदुपरान्त 15 की रात्रि 11:19 बजे तक सम्बन्धों में अनबन। तदनन्तर 22 की रात्रि 7:16 बजे तक मित्रों से अनकल सहयोग। मांगलिक कार्यों में रुचि। 24 के दिन 9:36 बजे तक गलतफहमी के शिकार। 30 तक व्यवसाय में प्रगति का मार्ग प्रशस्त । विवादास्पद मसला हल। 31 जुलाई को मानसिक बेचैनी। लाभ में कमी का एहसास।

भाग्योदय टिप्स-

  • मछलियों को बहते हुए शुद्ध जल में प्रवाहित करें।
  • शनि भगवान के मन्दिर में पूजा अर्चना करें।
  • दरवाजे पर बाहर की ओर सूर्य का चित्र लगावें।

मिथुन – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

1 से 5 जुलाई तक समय आशाजनक। आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त । उच्चाधिकारियों से सम्पर्क।6 से 8 के दिन 12:31 बजे तक ग्रहयोग निराशाजनक। तद्नन्तर 15 की रात्रि 11:19 बजे तक व्यक्तित्व का विकास। नवउत्तरदायित्व का निर्वाह। आपसी संबंधों में मधुरता। तत्पश्चात् 18 के दिन 9:00 बजे तक समय असंतोषजनक। तदुपरान्त 24 की रात्रि 9:36 बजे तक अनुकूलता। बकाये धन की प्राप्ति । वैवाहिक जीवन सुखमय। 26 तक अकेलेपन की अनुभूति। 27 से 31 जुलाई तक योजना साकार। उच्चाधिकारियों से सम्पर्क। धर्म अध्यात्म में आस्था जागृत।

भाग्योदय टिप्स-

  • मझसे सब अच्छे इसी पर अमल करें, समस्याएँ कम हो जायेंगी।
  • अपने नज़दीक के मन्दिर में मेवे वाला बादाम चढ़ावें।
  • देव कक्ष सदैव खला नहीं रखना चाहिए।

कर्क – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

1 जुलाई की रात्रि 8:56 बजे तक कार्यों में गतिरोध । तदपरान्त 8 के दिन 12:31 बजे तक व्यावसायिक पक्ष में सफलता। नवयोजना की शुरुआत । धन संचय की ओर प्रवृत्ति । तत्पश्चात 10 की रात्रि 10:55 बजे तक विरोधियों का वर्चस्व । तदनन्तर 18 के दिन 9:00 बजे तक योजना साकार । नवसम्पर्क से मसला हल। मनोविनोद के अवसर। तत्पश्चात् 20 के दिन 3:29 बजे तक प्रगति में अवरोध । तदुपरान्त 26 की रात्रि तक कार्य सिद्धि। नवसम्पर्क का लाभ। कार्यों में सफलता। 28 तक निराशा प्रभावी। 29 से 31 जुलाई तक समय शुभ । व्यवसायिक कार्य प्रगति पर।

भाग्योदय टिप्स-

  • मान-सम्मान पाना हो तो मान सम्मान देना सीखिये।
  • घर के दक्षिण की तरफ तुलसी का पौधा न रखे।
  • घर की दहलीज खण्डित नहीं होनी चाहिए। July 2020 Horoscope

सिंह – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

1 जुलाई की रात्रि 8:56 बजे तक जनसम्पर्क का सुअवसर। तदपरान्त 3 तक कार्यों में विलम्ब। 4 से 10 की रात्रि 10:55 बजे तक मनोकामना पूर्ण। आत्मिक शांति। तत्पश्चात 13 के दिन 11:14 बजे तक व्यवसायिक हानि। तद्नन्तर 20 के दिन 3:29 बजे तक ग्रहयोग अनुकूल। हर्षोल्लास का वातावरण। प्रतिभा का सदुपयोग। तदुपरान्त 22 की रात्रि 7:16 बजे तक योजना कार्यों के प्रति उदासीनता। 28 तक इच्छा शक्ति का विकास। पदोन्नति विषयक मसला हल। आपसीजनों से सहयोग। 29 व 30 को उलझनें प्रभावी। 31 जुलाई को अनुकूलता। आवश्यकतायें पूरी।

भाग्योदय टिप्स-

  • शनिवार के दिन छायापात्र का दान करें।
  • श्री शनिदेव के मन्दिर में शृङ्गार करावें।
  • काले कुत्ते को सरसो के तेल से निर्मित मीठी रोटी खिलायें।

कन्या – टो, पा, पी, पू, प, ण, ठ, पे, पो

1 से 3 जुलाई तक परिस्थितियों में सुधार। समस्याओं का निराकरण। 4 व 5 को ग्रहस्थिति विपरीत। 6 से 13 के दिन 11:14 बजे तक कार्यों में प्रगति । धन विषयक मसला हल। उपस्थित बाधा समाप्त । तदुपरान्त 15 की रात्रि 11:19 बजे तक हानि की आशंका। तदनन्तर 22 की रात्रि 7:16 बजे तक नवसंपर्क लाभदायक। आत्मिक शांति की अनुभूति। हर्षोल्लास का वातावरण। तत्पश्चात् 24 के दिन 9:36 बजे तक कार्यों में अड़चने। 30 तक लाभार्जन का मार्ग प्रशस्त। आपसी गलतफहमी दूर। मनोविनोद के अवसर। 31 जुलाई को ग्रहयोग प्रतिकूल। गलतफहमी के शिकार।

भाग्योदय टिप्स-

  • आवास में किसी भी कोने में भगवान् की प्रतिमा या चित्र नहीं लगाना चाहिए।
  • साँड़ को सुविधानुसार गुड़ खिलावें।
  • कूप या सरोवर में तांबे का सिक्का डालें ।

तुला – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

1 से 5 जुलाई तक ग्रहस्थिति बेहतर। परिवार में मांगलिक कृत्य सम्पन्न। 6 से 8 के दिन 12:31 बजे तक कार्यों में अड़चनें। तदनन्तर 15 की रात्रि 11:19 बजे तक सफलता का मार्ग प्रशस्त। आपसी सौहार्द। लिया गया निर्णय सार्थक। तत्पश्चात् 18 के दिन 9:00 बजे तक योजना अधूरी। तदुपरान्त 24 की रात्रि 9:36 बजे तक गलतफहमियाँ दूर। कठिनाइयों में कमी। धार्मिक कृत्यों में रुचि। 26 तक परेशानी। 27 से 31 जुलाई तक पुरातन विवाद का समापन। मित्रों-परिजनों का सहयोग। अधिकारी वर्ग से खुशी। मनोभिलाषित योजना साकार। धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न। July 2020 Horoscope

भाग्योदय टिप्स-

  • घर में आलमारी खलने की दिशा उत्तर या पूर्व में नहीं होनी चाहिए।
  • घर को सदैव साफ सुथरा व प्रकाश मान रखें।
  • दक्षिण दिशा की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए।

वृश्चिक – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या यी, यू

1 जुलाई की रात्रि 8:56 बजे तक व्यापारिक प्रतिकुलता। तत्पश्चात 8 के दिन 12:31 बजे तक भाग्योन्नति । स्वास्थ्य में सुधार। मनोविनोद के अवसर। तदपरान्त 10 की रात्रि 10:55 बजे तक व्यावसायिक हानि की आशंका। तदनन्तर 18 के दिन 9:00 बजे तक प्रगति का मार्ग प्रशस्त । महत्वपूर्ण उपलब्धि। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता। तत्पश्चात् 20 के दिन 3:29 बजे तक स्थिरता का अभाव। तदुपरान्त 26 की रात्रि 11:49 बजे तक योजना साकार। कठिनाइयों का निवारण। 28 तक गलतफहमी का शिकार। 29 से 31 जुलाई तक अनुकूलता। योजना मूर्तरूप में परिणित।

भाग्योदय टिप्स-

  • संकट चाहे जैसा हो हौसला मत खोइये ।
  • अन्धों को मिष्ठान्न सहित भोजन करावें।
  • यदि आप शत्रु से पीड़ित हों तो पलंग के नीचे लोहे का दण्ड रखें।

धनु – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, ढ़े

1 जुलाई की रात्रि 8:56 बजे तक विवादास्पद मसला हल3 तक पारिवारिक कठिनाईयाँ। 4 से 10 की रात्रि 10:55 बजे तक विवादास्पद मसला हल। आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ । समस्याओं में कमी। तत्पश्चात् 13 के दिन 11:14 बजे तक हानि की आशंका। मतभेद उजागर। तद्नन्तर 20 के दिन 3:29 बजे तक भाग्योन्नति के नवीन आयाम। योजना फलीभूत। शुभ कृत्य संपादित। तदुपरान्त 22 की रात्रि 7:16 बजे तक योजना पूर्ति में अड़चनें। 28 तक सफलता का सुयोग। आनन्द की अनुभूति। 29 व 30 को दिनचर्या अव्यवस्थित। 31 जुलाई को दाम्पत्य जीवन सुखद। विरोधी परास्त।

भाग्योदय टिप्स-

  • दीवार के मध्य में प्रवेश द्वार नहीं बनाना चाहिए।
  • ब्राह्मणों व ग़रीबों को भोजन करावें व सहायता करें।
  • घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगानी चाहिए।

मकर – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

1 से 3 जुलाई तक सद्विचारों का उदय। यात्रा सार्थक। 4 व 5 को योजना अधूरी। 6 से 13 के दिन 11:14 बजे तक दिनमान अनुकूल। पराक्रम में वृद्धि। पूँजी का प्रतिफल प्राप्त । आपसी सौहार्द । तदुरान्त 15 की रात्रि 11:19 बजे तक व्यावसायिक पक्ष में हानि। तद्नन्तर 22 की रात्रि 7:16 बजे तक वाद-विवाद का समापन। सुख सुविधा में वृद्धि। अधिकारियों से सहयोग। मान-सम्मान में वृद्धि । तत्पश्चात 24 के दिन 9:36 बजे तक इच्छा पूर्ति में बाधा। 30 तक सफलता का अवसर। योजना का शुभारम्भ। अभिलाषा की पर्ति। 31 जुलाई को स्पष्टवादिता घातक।

भाग्योदय टिप्स-

  • घर में बनी क्यारियों में लगे पौधों को नियमित रूप से पानी देना चाहिए।
  • कोर्ट केस की फाइल अग्नि कोण में नहीं रखना चाहिए।
  • तिजोरी दीवाल में नहीं होनी चाहिए।

कुंभ – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

1 से 5 जुलाई तक परिस्थितियां सुधार पर। नवसमाचार से प्रसन्नता। व्यवसाय में सफलता। 6 से 8 के दिन 12:31 बजे तक मित्रों से मनमुटाव। कार्य अपूर्ण। तदनन्तर 15 की रात्रि 11:19 बजे तक मनोकामनायें पूर्ण। व्यावसायिक प्रगति। धार्मिक कृत्य सम्पन्न। तत्पश्चात् 18 के दिन 9:00 बजे तक यात्रा में परेशानी। कार्यों में असन्तोष। तदुपरान्त 24 की रात्रि 9:36 बजे तक ग्रहस्थिति पक्ष मेंमित्रों से विचार-विमर्श । नौकरी में पदोन्नति। शुभ समाचार से खशी। 26 तक प्रतिकूलता। 27 से 31 जुलाई तक सफलता। व्यावसासिक बाधा समाप्त। बकाये रकम की प्राप्ति। July 2020 Horoscope

भाग्योदय टिप्स-

  • प्रतिदिन चींटियों को भोजन खिलाना चाहिए।
  • खाना बनाते समय दरवाजे की तरफ पीठ नहीं होना चाहिए।
  • धोने के कपड़े वायव्य कोण में रखने चाहिए।

मीन – दी, दू, थ, झ, भ, दे, दो, चा, ची

1 जुलाई की रात्रि 8:56 बजे तक मन अशान्त । तदुपरान्त 8 के दिन 12:31 बजे तक व्यवसाय में विस्तार। आरोग्य सुख की प्राप्ति। साहसिक प्रयास प्रगति पर। तत्पश्चात् 10 की रात्रि 10:55 बजे तक आर्थिक पक्ष से कष्ट । तदनन्तर 18 के दिन 9:00 बजे तक ग्रहयोग अनुकूल। दाम्पत्य जीवन मधुर। यात्रा सकुशल। तदुपरान्त 20 के दिन 3:29 बजे तक गलतफहमी से हानि। तत्पश्चात 26 की रात्रि 11:49 बजे तक मनोविनोद के अवसर। मानसिक शांति। आपसी सदभाव। 28 तक आशा अधुरी। 29 से 31 जुलाई तक नवीन योजना की पूर्ति । सम्बन्धों में प्रगाढता। July 2020 Horoscope

भाग्योदय टिप्स-

  • शयन कक्ष में पलंग की चादर साफ सुथरी रखनी चाहिये।
  • नियमित रूप से देव-दर्शन करें।
  • पूजा घर में देवी-देवता का स्थान कोने में नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत से मिलती है जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली

यह भी पढ़ें: प्रदोष व्रत : शिवजी की कृपा से होती है ऐश्वर्य एवं वैभव की प्राप्ति

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More