फागू चौहान के पिता थे राज मिस्त्री, ऐसी रहा राजनीतिक सफर

0

केंद्र सरकार ने आजमगढ़ निवासी राजनेता फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल घोषित किया गया है। मऊ के घोसी विधानसभा सीट से विधायक फागू चौहान ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल फागू चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को अपना इस्तीफा सौंपा। फागू चौहान 29 जुलाई को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।

ऐसा रहा फागू चौहान का राजनीतिक करियर-

मूल रूप से आजमगढ़ के सेकपुरा गांव निवासी फागू चौहान का राजनीतिक करियर पड़ोसी जिले मऊ के घोसी विधानसभा सीट से शुरू हुआ लेकिन विधायक व मंत्री के रूप में उन्होंने जिले के विकास में अपना योगदान दिया।

केंद्र सरकार द्वारा उन्हें बिहार प्रांत का राज्यपाल बनाए जाने पर आजमगढ़ में खुशी का माहौल है। बिहार के राज्यपाल बनाए गए फागू चौहान के पिता खरपत्तू चौहान राजगीर मिस्त्री थे। आज एक राजगीर मिस्त्री का पुत्र बिहार के सर्वोच्च पद पर आसीन हुआ है।

आजमगढ़ का बढ़ाया मान-

फागू चौहान आजमगढ़ के उन चुनिंदा नेताओं में से हैं जिन्हें राज्यपाल जैसा महत्वपूर्ण पद मिला है। फागू से पहले स्वर्गीय रामनरेश यादव मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद पर आसीन होकर जिले का मान बढ़ा चुके हैं। रामनरेश यादव एक बार प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 29 जुलाई को यूपी की राज्यपाल बनेंगी आनंदीबेन, तब तक रहेंगे राम नाईक

यह भी पढ़ें: बच्चियों ने सीएम योगी से की यह मार्मिक अपील

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More