जल रहा भारत,तपती गर्मी ने ली 30 लोगों की जान

0

भारत में कड़कती धूप और चिलचिलाती गर्मी कहर बन कर लोगों की जिंदगियां निगल रही है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। हीटवेव की वजह से इस साल देशभर में कम से कम 30 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अभी भी गर्मी कम होने के कोई आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को भीषण हीटवेव चल रही है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, यूपी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, नॉर्थ कर्नाटक, बिहार, झारखंड, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लू का कहर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

बता दें कि हीटवेव की वजह से तेलंगाना में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। एक माह में गर्मी और लू से 17 लोगों की मौत गयी है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इसी तरह आंध्र प्रदेश में इस सीजन में तीन लोगों की लू लगने से मौत हो गयी। वहीं इन दोनों राज्यों में अब तक 433 लोगों के गर्मी से बीमार होने की जानकारी है।

Read Also: सरकार आते ही जेब पर बढ़ा बोझ, महंगी हुई रसोई गैस

इसके अलावा महाराष्ट्र के भी गर्मी के कहर में आठ लोगों की जान चली गयी। वहीं 456 लोगों के बीमार होने के मामले सामने आए हैं।

पहाड़ी क्षेत्रों में पारा 45 पार:

गौरतलब बात है कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में भी कुछ जगहों पर पारा 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। जम्मू में बीते दिन तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह हिमाचल के ऊना जिले में पारा 44.7 डिग्री सेल्सियस को छू गया। देहरादून में भी पारा 40 के पार पहुंच गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More