अब Zee Media से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी

0

वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी ने अपना नया सफर शुरू किया है। मनोज अब जी मीडिया से जुड़ रहे हैं। मनोज राजन त्रिपाठी उत्तर प्रदेश की पत्रकारिता में बड़ा नाम है। मनोज राजन त्रिपाठी को विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का काफी अनुभव है।

पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी इससे पहले समाचार प्लस (यूपी) में एडिटर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके पहले उन्होंने फ़र्स्ट इंडिया न्यूज़ के एडिटर (यूपी) के पद पर अपनी जिम्मेदारियों को अंजाम दे चुके हैं।

वह ईटीवी यूपी के संपादक के पद पर भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वे न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया, न्यूज18 इंडिया, सीएनएन न्यूज़18, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान आदि मीडिया संस्थानों में अहम पदों पर काम कर चुके हैं।

डायलॉग लेखन में भी हाथ आजमा चुके हैं मनोज-

मनोज राजन त्रिपाठी फिल्मों के लिए डायलॉग लेखन में भी हाथ आजमा चुके हैं। पिछले दिनों आई अजय देवगन और परेश रावल की फिल्म ‘अतिथि तुम कब जाओगे’ पार्ट -2 के लिए वे डायलॉग भी लिख चुके हैं।

जी मीडिया के साथ अपने करियर की नई पारी के बारे में उन्होंने फेसबुक और ट्विटर पर भी जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: ‘मोबाइल जर्नलिज्म’ के शुरुआती स्तंभों में से एक नीरज गुप्ता अब क्विंट से इंडिया टुडे ग्रुप के हुए

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के साथ कर रहे थे मस्ती, पुलिस को दिखाया पत्रकारिता का ‘धौंस’

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More