‘जय श्री राम’ पर फिर बिफरीं ममता, BJP पर लगाये ये आरोप

0

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी उस वक्त अपना आपा खो बैठीं जब एक समूह ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

बनर्जी का काफिला उत्तरी 24 परगना जिले के भाटपारा से गुजर रहा था। तभी कुछ लोगों ने नारे लगाए जिसके बाद बनर्जी अपनी कार से बाहर आईं और नारा लगाने वालों पर भड़क गईं।

इस क्षेत्र में चुनाव परिणामों की घोषणा होने के बाद से भाजपा और तृणमल कांग्रेस के बीच हिंसा चल रही है।

यह क्षेत्र भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह का गढ़ माना जाता है। चुनाव में अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी को पराजित किया है।

ममता ने लगाये BJP पर आरोप-

ममता बनर्जी ने भाजपा पर बंगालियों और गैर-बंगालियों के बीच फूट डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

नैहाटी में एक विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वह भाजपा की सांप्रदायिक और विभाजनकारी राजनीति से नफरत करती है।

उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि 2021 के विधानसभा चुनावों में भगवा पार्टी को बंगाल में एक भी सीट नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें: PM शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुईं ममता बनर्जी, ये है वजह

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की मिमी चक्रवर्ती हैं सबसे खूबसूरत सांसद

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More