मैनपुरी : शादी समारोह के दौरान 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

मासूम अपनी माता-पिता के साथ एक शादी में शामिल होने आई थी

0

यूपी के मैनपुरी में तीन साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। मासूम अपनी माता-पिता के साथ एक शादी में शामिल होने आई थी। मामला मैनपुरी जिले के भोगांव इलाके का है। यहां एक मैरिज हॉल के बाथरूम में तीन साल की मासूम के साथ अज्ञात युवक ने दुष्कर्म किया। 

बताया जा रहा है कि मासूम आसपास ही खेल रही थी और अचानक से लापता हो गई। शादी में माता-पिता ने उसकी गैरमौजूदगी पर ध्यान नहीं दिया।

शादी में शामिल होने आई एक महिला मेहमान जब वॉशरूम गई तो उसने देखा कि बच्ची फर्श पर पड़ी थी और खून बह रहा था। उसी महिला ने बाद में पुलिस को बताया कि उसने वॉशरूम से एक युवक को बाहर निकलते हुए देखा था।

प्राथमिकी दर्ज-

मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बच्ची की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) और पॉक्सो एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एक दर्जन से अधिक व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव रेप केस में बड़ा फैसला, कुलदीप सिंह सेंगर दोषी करार

यह भी पढ़ें: रेप केस में फरार कांग्रेस MLA हेमंत कटारे पर 10 हजार का इनाम

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More