सहवाग की मांग, निलंबित हो धोनी!

0

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना ​​है कि महेंद्र सिंह धोनी को अंपायर से मैदान पर बहस करने के मामले में आसानी से छोड़ दिया गया जबकि उन पर दो से तीन मैचों का प्रतिबंध लगाना चाहिए था।

महेंद्र सिंह धोनी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान अंपायर के फैसले को चुनौती देने डगआउट से निकलकर मैदान पर आ गए और अंपायर से बहस की। हालांकि धोनी प्रतिबंध से बच गए लेकिन उन्हें मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना देना पड़ा।

क्या कहा सहवाग ने?

महेंद्र सिंह धोनी की इस हरकत की लभगभ सभी ने आलोचना की लेकिन वीरेंद्र सहवाग पहले बड़े भारतीय खिलाड़ी है जिन्होंने उनकी निलंबन की मांग की।

सहवाग ने एक वेबसाइट से कहा, ‘मुझे लगता है धोनी को आसानी से छोड़ दिया गया और उन्हें 2-3 मैचों के लिए प्रतिबंधित किया जाना चाहिये था क्योंकि अगर उन्होंने आज ऐसा किया है तो कोई दूसरा क्रिकेटर कल ऐसा कर सकता है। ऐसे में अंपायर का क्या महत्व रह जाएगा।’

यह भी पढ़ें: पिछले सात महीने बेहद मुश्किल, पता नहीं था क्या करना है : पंड्या

यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट पर बोले युवराज, सबसे पहले लेंगे संन्यास

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More