महावीर का सिद्धांत : खुद पर विजय प्राप्त करना लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर

0

आज महावीर जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के जन्म कल्याण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह पर्व जैनों का सबसे प्रमुख पर्व है और लोग इसे बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं।

भगवान महावीर ने जनकल्याण के लिए जीवन पर्यंत सकारात्मक संदेश दिए। साथ ही उन्होंने अपने हर भक्त को अंहिसा, सत्य, अक्षत, ब्रह्मचार्य और स्वत्व-त्याग का पालन करने को कहा। लोगों को सत्य और अहिंसा का रास्ता दिखाने वाले भगवान महावीर की जयंती का विशेष महत्व होता है।

अहिंसा सबसे बड़ा धर्म-

अहिंसा को सबसे बड़ा धर्म मानने वाले भगवान महावीर ने कहा था कि खुद पर विजय प्राप्त करना लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर है। आज के दिन देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्‍ट्रपति एम वैंकेया नायडु, प्रधानमंत्री ने महावीर जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं-

राष्ट्रपति ने महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘महावीर जयंती पर देशवासियों, विशेष तौर पर, जैन समुदाय को बधाई। भगवान महावीर ने शांति और अहिंसा का संदेश दिया था, जिसका महत्व आज के समय में बहुत बढ़ गया है। अपने साझे समाज और विश्व में भाईचारे का वातावरण बनाने के लिए हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।’

उपराष्‍ट्रपति ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं-

उपराष्‍ट्रपति एम वैंकेया नायडु ने कहा, ‘महावीर जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जीवन और शिक्षा हमारे समाज की जीवंत धरोहर हैं, जिनका हम अपने जीवन में अनुसरण कर सकते हैं। जीवन में उनके द्वारा प्रतिपादित पंच महाव्रतों तथा त्रि रत्नों के अनुसरण से तथा चार कषायों के संयम से, हम अपनी व्यक्तिगत स्वतंत्रता को समाज के लिए अधिक अर्थपूर्ण और राष्ट्र के लिए अधिक रचनात्मक बना सकते हैं।’

पीएम मोदी ने भी दी बधाई-

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘महावीर जयंती के शुभ अवसर पर बधाई। भगवान महावीर एक परंपरा का एक चमकदार बिम्ब है जिसके अनुकरणीय उपदेशों ने शांति, सद्भाव, भाईचारे और अहिंसा की भावना को आगे बढ़ाया है। उनका आशीर्वाद हमारे नागरिकों के बीच खुशी और कल्याण को बढ़ा सकता है।’

यह भी पढ़ें: ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब ने रखी थी आधुनिक भारत की नींव

यह भी पढ़ें: बापू को समर्पित गणतंत्र दिवस 2019, दिखा राष्ट्र का पराक्रम

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More