CAA : डिप्टी कलेक्टर की चोटी खींचने पर दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

0

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में रविवार को प्रदर्शन के बीच राजगढ़ डिप्टी कलेक्टर के साथ धक्का-मुक्की और चोटी खींचने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद महिला अधिकारी को धक्क देने और उनके बाल खींचने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

नागरिकता कानून के समर्थन में बीजेपी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के बीच राजगढ़ डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने कार्यकर्ता पर कई थप्पड़ बरसाए थे। तभी बड़ी संख्या में पार्टी वर्कर्स ने महिला अधिकारी को घेर लिया और उनकी चोटी खींच ली।

हम अधिकारी पर दर्ज कराएंगे एफआईआर-

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘क्या वह (डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा) पार्टी की गुलाम हैं। पार्टी के नेताओं के इशारे पर इस तरह का काम करेंगी। वह ध्यान रखें कि वह जनता की सेवक हैं। सत्ता के मद में चून होकर जिस तरह की घटना उन्होंने की है, उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’

यही नहीं, शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘हम डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। यदि एफआईआर दर्ज नहीं होती है तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।’

उधर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बीजेपी की गुंडागर्दी सामने आ गई। महिला जिला कलेक्टर और महिला एसडीएम अधिकारियों को पीटा गया, बाल खींचे गए। महिला अधिकारियों की बहादुरी पर हमें गर्व है।’

यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा छीने गए अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करेगा NRC : BJP

यह भी पढ़ें: दो साल में करीब 2000 मुसलमानों को दी गई नागरिकता : निर्मला सीतारमण

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More