सैल्यूट : 450 किमी पैदल चलकर ड्यूटी पर पहुंचा पुलिस जवान

सेवा कार्य के प्रति समर्पित होने का मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक पुलिस जवान ने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।

0

सेवा कार्य के प्रति समर्पित होने का मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक पुलिस जवान ने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। परिवहन के सारे साधन बंद होने के कारण वह लगभग साढ़े चार सौ किलेामीटर पैदल चलकर अपनी ड्यूटी के लिए थाने पहुंचा। madhya pradesh police troop

राजगढ़ जिले में है पचोर थाना, इस थाने में तैनात पुलिस जवान दिग्विजय शर्मा 16 मार्च को स्नातक की परीक्षा देने अपने गृहनगर इटावा(उत्तर प्रदेश) गया था। इसी दौरान कोरोनावायरस के चलते परीक्षाएं निरस्त कर दी गईं। वह 24 मार्च तक अवकाश पर था।

Madhya Pradesh Police troop : इसलिए किये पैदल चलने का फैसला-

लॉकडाउन के कारण परिवहन के सारे साधन बंद होने से उसके लिए राजगढ़ तक आना आसान नहीं था। इस स्थिति में उसने अपनी ड्यूटी पर पहुंचने के लिए पैदल चलने का फैसला किया।

दिग्विजय बताता है कि वह 24 मार्च को इटावा से निकला था और 28 मार्च को अपनी ड्यूटी के लिए थाने पहुंचा है। उसने लगभग 450 किलोमीटर का रास्ता पैदल तय किया। बीच में जरूर कुछ साधन मिल गए।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा का कहना है कि दिग्विजय शर्मा ने अपनी ड्यूटी के प्रति कर्तव्य परायणता दिखाई है, और वह दूसरों के लिए आदर्श है। पुलिस जवानों में भी इससे उत्साह है। पुलिस जवान को प्रशसा पत्र भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना : दिल्ली पुलिस ने एक DCP को ‘वर्क फ्रॉम होम’ करने को कहा

यह भी पढ़ें: कोरोना हेलमेट से लोगों को अवेयर कर रही पुलिस

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More