लखनऊ:  पार्क में खेल रहे बच्चे के हाथ लगा  हैंडग्रेनेड, मचा हड़कंप 

उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में हैंडग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया

0

उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में हैंडग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चौक के यहियागंज में हैंडग्रेनेड मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। 

यहियागंज में हैंडग्रेनेड मिलने की सूचना-

जानकारी के मुताबिक हैंड ग्रेनेड भीम नगर पार्क में एक बच्चे को मिला है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया है। सुरक्षा के लिहाज से एहतियात बरते हुए पुलिस ने हैंड ग्रेनेड का परीक्षण किया।

यह भी पढ़ें: ‘तू रोकेगा गाड़ी, चल लगा उठक-बैठक…’

पुलिस ने हैंड ग्रेनेड का परीक्षण किया-

कहा जा रहा है कि हैंडग्रेनेड काफी पुराना लग रहा है। जो मिट्टी के नीचे दबा हुआ पड़ा था। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पूरे एरिया की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: VIDEO : अलीगढ़ के बाद लखनऊ पुलिस पर हुआ पथराव, सिपाही घायल

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More