लखनऊ के चुनावी मैदान में बचे 14 उम्मीदवार, 37 का नामांकन खारिज

0

लखनऊ संसदीय सीट के लिए मैदान में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित 14 उम्मीदवार ही बचे हैं। उत्तर प्रदेश की इस सीट के लिए 51 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था।

नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने 37 नामांकन पत्रों को खामियों के चलते खारिज कर दिया। नामांकन खारिज होने के बाद कई प्रत्याशियों ने प्रशासन पर जबरन पर्चा निरस्त करने का आरोप लगाया।

जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के मुताबिक छह मई को होने वाले मतदान के लिए जिन उम्मीदवारों ने नामांकन किया था उनकी जांच की गई। जांच के बाद 37 उम्मीदवारों के पर्चे अधूरे पाए गए। इस आधार पर रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन निरस्त कर दिया है।

लखनऊ में इनके पर्चे खारिज-

संगीता सिंह, संजय सिंह राणा, कामरान असद, परमहंस दास, अभिनंदन पाठक, रमेश ठुकराल, कैसर जहां, श्याम लाल पुजारी, मृदुल कुमार श्रीवास्तव, कमला देवी, सर्वेश गुप्ता, वेद प्रकाश, श्रीराम शर्मा, नासिर अली, राम सुंदर भूषण, राजवर्धन सिंह, लोकेश श्रीवास्तव, सुरेश ठाकुर, शेख सिराज बाबा, ईशू शुक्ला, बृजेंद्र दत्त त्रिपाठी, निगमेेंद्र मिश्र, विक्रांत मोहन श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, गुलाब अहमद, विजय प्रकाश, सुरेश चंद्र शर्मा, अमित श्रीवास्तव, राजेश, अनुभव शुक्ला, रजनी तिवारी, आशीष जॉन, इश्तियाक अली, बब्बन राजभर, आमिर खान, संतोष कुमार व आदित्य दीक्षित।

बचे हुए प्रत्याशी-

1- राजनाथ सिंह : भाजपा
2- पूनम सिन्हा : सपा-बसपा गठबंधन
3- प्रमोद कृष्णम : कांग्रेस
4- अमर रायजादा : अभा जनसंघ
5- कपिल चौधरी : मेरा अधिकार दल
6- गनेश चौधरी : साफ पार्टी
7- गिरीश पांडेय : सर्वोदय भारत पार्टी
8- देव नरायण : पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया
9- फहीम : इंडियन नेशनल लीग
10- रमेश : आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाक
11- राम सागर पाल : आवामी समता पार्टी
12- शमीम खान : नागरिक एकता पार्टी
13- अविनाश चंद्र जैन : निर्दलीय
14- जिमीदार सिंह : निर्दलीय

 

यह भी पढ़ें: नामांकन पत्र पर फंसे राहुल गांधी, 22 अप्रैल को होगी सुनवाई

यह भी पढ़ें: फिर ‘निरहुआ’ बनेंगे रिक्शावाला, इस अंदाज में नामांकन करेंगे दाखिल

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More