चचेरी बहन से हुआ इश्क तो शादी तुड़वाने के लिए लड़के वालों को भेज दीं अश्लील फोटो…

0

एक शख्स को अपनी ही चचेरी बहन से इश्क हो गया और उसने लड़की की शादी को तुड़वाने के लिए लड़के वालों को अश्लील फोटो भेज दी। इस सनकी आशिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मामला बिहार के छपरा शहर का है। यहां आशिकी में डूब एक शख्स अपनी ही चचेरी बहन का आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक सनकी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, सनकी युवक को अपनी चचेरी बहन से इकतरफा इश्क हो गया था। जब भी उसकी शादी की बात चलती तो आरोपी युवक उसे तुड़वा देता।

इस बार भी आरोपी ने ऐसा ही कुछ किया। उसने लड़की की शादी के तय होने के बाद उसके ससुराल वालों को भी आरोपी ने फोटो भेज दिए थे। इसके कारण लड़की का रिश्‍ता टूट गया था। बताया जा रहा है कि इस बार भी उस लड़की की शादी सिवान में तय हुई थी।

बेल पर था सनकी आशिक-

उस सनकी भाई ने अपनी चचेरी बहन की आपत्तिजनक फोटो उसके होने वाले ससुराल वालों को भेज दीं। इस बात को लेकर बीते 8 दिसंबर को बवाल हुआ था और उस लड़की के होने वाले ससुराल के लोग छपरा पहुंचे थे।

इस बात का खुलासा हुआ तो लड़की ने भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद से वह लड़का बेल पर था। इस दौरान उस लड़की के होने वाले ससुराल वालों के द्वारा भी उसे समझाया गया था।

उस दौरान रिश्तेदारों के द्वारा इस बात को दबाया गया, लेकिन वह युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अपने चचेरे भाई की इन हरकतों के कारण युवती और उसकी मां दोनों काफी परेशान थे।

इस दौरान उस लड़की के द्वारा अपने चचेरे भाई को हिदायत भी दी गई थी कि वह अगर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो वह आत्महत्या कर लेगा।

यह भी पढ़ें: पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी को गोली मारकर शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश

यह भी पढ़ें: अप्रैल में दारोगा से होने वाली थी महिला सब इंस्पेक्टर की शादी, और उलझी आत्महत्या की गुत्थी

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More