अयोध्‍या में भगवान राम की 7 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम योगी

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जून (शुक्रवार) को अयोध्या में दौरे पर रहेंगे। इस दौरान योगी अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

अयोध्या दौरे पर सीएम योगी महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में भी शामिल होंगे। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का भी अनावरण करेंगे।

शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ 7 फुट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह मूर्ति कर्नाटक शैली में बनी हुई है। राम की इस प्रतिमा को कर्नाटक से लाकर स्थापित किया जाएगा।

बता दें कि भगवान राम की यह प्रतिमा अयोध्या शोध संस्थान में लगेगी। 35 लाख रुपये खर्च करके खरीदी गई भगवान राम की मूर्ति अयोध्या के लिए गौरव का विषय होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरीं हो चुकीं हैं।

7 फुट ऊंची भगवान राम की यह मूर्ति बड़ी प्रतिमा से अलग है। भगवान राम की 151 मीटर ऊंची मूर्ति प्रस्तावित है। इसके ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र और नीचे कुल 50 मीटर का बेस होगा।

इन सब को मिला कर मूर्ति की ऊंचाई 221 मीटर सम्भावित है। 50 मीटर ऊंचे बेस पेडेस्टल के अंदर ही भव्य और अत्याधुनिक म्यूजियम का प्राविधान होगा।

यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ : अयोध्या में राम मंदिर था, है और रहेगा

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने देखा प्रेजेंटेशन, 221 मी ऊंची प्रतिमा पर बनी सहमति

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More