वीडियो: भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप’ पर आम्रपाली का गरदा उड़ा देने वाला डांस

0

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच वायरल हो रहा है। भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 4’ के इस वीडियो में आम्रपाली दुबे लॉलीपॉप गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं।

साड़ी को लुंगी बनाकर कमर मटकाती आम्रपाली दुबे के फैंस इस वीडियो को देखकर क्रेजी हो रहे हैं। इस वीडियो में सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी दिखाई दे रहे हैं। वह भी आम्रपाली के साथ जमकर झूम रहे हैं।

यहां देखें वीडियो-

https://youtu.be/75jOaODA8DA

‘लॉलीपॉप’ गाना 2008 में भोजपुरी गायक पवन सिंह ने गाया था। यह गाना लोगों के बीच उस वक्त काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने की ही वजह से ​पवन सिंह रातोंरात स्टार बन गए थे। इस गाने का क्रेज ऐसा हुआ कि इस गाने को आज करीब-करीब हर शादी, पार्टी या अन्य कार्यक्रम में जरूर बजाया जाता है।

इस गाने को रिलीज हुए आज करीब 11 साल हो गए है लेकिन इस गाने की लोकप्रियता में जरा भी कमी नहीं आई है। आज भी कोई शादी या पार्टी इस गाने के बिना अधूरी ही रहती है।

यह भी पढ़ें: VIDEO : इस मानसून मोनालिसा पर छाया ‘पहला नशा, पहला खुमार…’

यह भी पढ़ें: ‘ललकी ओढ़निया’ में खेसारी लाल यादव ने चांदनी सिंह संग मचाया धमाल

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More