लोकसभा चुनाव: क्या कांग्रेस को राहुल से ज्यादा प्रियंका पर भरोसा?

0

लोकसभा चुनावों से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा की सक्रीय राजनीति में एंट्री के बाद से कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है, इस उत्साह का आंकलन उनके महासचिव बनने के बाद यूपी में पहले रोड शो में बड़ी तादाद में शामिल कार्यकर्ताओं की भीड़ से ही लगाया जा सकता है, वहीं अब जब प्रियंका यूपी में चुनावी बिगुल फूंकने के लिए चार दिन के दौरे पर हैं तो ऐसे में कांग्रेस कार्यालय पर लगे झंडों और पोस्टरों से लेकर कार्यकर्ताओं के जुबान तक प्रियंका ही प्रियंका हैं। वहीं राहुल गांधी दरकिनार नजर आ रहे हैं।

प्रियंका गांधी की फोटो वाले झंडे लगा रहे कांग्रेसी

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के पोस्टर्स और होल्डिंग तो पहले ही नजर आ गये थे, लेकिन अब प्रियंका के फोटो वाले झंडे भी लखनऊ की सड़कों पर कार्यकर्ताओं के हाथ में नजर आने लगे हैं। बड़ी तादाद में कार्यकर्ता प्रियंका की तस्वीर वाले झंडे लगा रहे हैं।

कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों पर प्रियंका गांधी की तस्वीर

इतना ही नहीं कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों पार्टी के चुनाव चिन्ह वाले झंडें भी प्रियंका की तस्वीरों से भरे पड़े हैं। लखनऊ में पार्टी मुख्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में लगे झंडों में प्रियंका की तस्वीर भी छपवाई गयी है।

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी की ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ राहें भाजपा और बसपा को दे सकती हैं झटका!

राहुल नहीं प्रियंका के नाम का बज रहा कांग्रेस में डंका:

बता दें कि प्रियंका गांधी की छवि जनता के बीच अच्छी है, उन्हें काफी सुलझी हुई और समझदार नेता के तौर पर देखा जाता है। वहीं प्रियंका के राजनीति में आने के बाद ‘Indira is Back’ का नारा भी दिया गया, ये सब न केवल कांग्रेसियों में उत्साह फैलाने का काम कर रहा है, बल्कि प्रियंका की छवि को भुना कर लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति का भी हिस्सा है।

वहीं जिस तरह से कांग्रेस में कार्यालय से लेकर कार्यकर्ताओं तक सिर्फ प्रियंका के नाम का डंका बज रहा है और राहुल गांधी को साइड किया जा रहा है, इससे ये भी सवाल उठता है कि क्या राहुल गांधी से ज्यादा कांग्रेस को प्रियंका पर भरोसा है? क्या प्रियंका इस चुनाव में कांग्रेस की नैया पार लगा सकेंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More